मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय में विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विवेकानंद के विचारों की प्रशंसा की और उन्हें आज भी प्रासंगिक माना। उन्होंने ट्वीट किया, "स्वामी विवेकानंद जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।"

भिवानी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय में विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया और मुख्यमंत्री ने चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय के तीसरे शैक्षणिक ब्लॉक का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने विश्वविद्यालय के तीसरे शैक्षणिक खंड की आधारशिला भी रखी।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विवेकानंद के विचारों की प्रशंसा की और उन्हें आज भी प्रासंगिक माना। उन्होंने ट्वीट किया, "स्वामी विवेकानंद जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।"
इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भिवानी जिला के गांव खरकड़ी में पहुंच कर करोड़ों रूपयों की सौगात भिवानी वासियों को दी। मुख्यमंत्री ने 224.56 करोड़ रुपये की लागत की 16 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास कर भिवानी जिले को तोहफा दिया। मुख्यमंत्री ने 166 करोड़ 56 लाख 5 हजार रुपये की 8 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं 58 करोड़ 19 लाख 77 हजार रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने जिला स्तरीय मॉडल गोवर्धन परियोजना का उद्घाटन किया। भिवानी के गांव खरकड़ी में जनसभा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महाराणा प्रताप हॉर्टीकल्चर यूनिवर्सिटी के रीजनल रिसर्च सेंटर की आधारशिला रखी।
इस परियोजना पर 5 करोड़ 44 लाख 7 हजार रुपये की लागत आई है। मुख्यमंत्री ने सौरा डिस्ट्रीब्यूटरी के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस पर 35 करोड़ 47 हजार रुपये की लागत आएगी। इसके अलावा उन्होंने गांव पहाड़ी, नकीपुर, बुधशैली, बुढेडी, हसनपुर और मिट्टी की सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया। इन पर 78 करोड़ 25 लाख 88 हजार रुपये की लागत आएगी।












Click it and Unblock the Notifications