मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल ने किया धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण
रायपुर,6 नवंबर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल ने शुक्रवार को सेवा सहकारी समिति मर्यादित सोसायटी शाखा भिलाई-3 के तहत सोमनी स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के ओएसडी मनीष बंछोर व
रायपुर,6 नवंबर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल ने शुक्रवार को सेवा सहकारी समिति मर्यादित सोसायटी शाखा भिलाई-3 के तहत सोमनी स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के ओएसडी मनीष बंछोर व महापौर निर्मल कोसरे विशेष रूप से मौजूद थे। धान खरीदी 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से होने के लिए किसानों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

चैतन्य बघेल ने धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने स्वयं धान के बोरे को तराजू पर तौल कर देखा और प्रबंधक नीति दीवान को व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने धान की गुणवत्ता, आद्र्रता मापी यंत्र से धान की नमी और कांटा बांट का बारीकी से परीक्षण कर उपस्थित किसानों से वहां उपलब्ध व्यवस्था को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री के ओएसडी मनीष बंछोर ने कहा कि धान खरीदी प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इस बार 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने से किसानों में खुशी और उत्साह का माहौल पूरे छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है।
किसानों को नहीं होगी परेशानी
महापौर ने कहा कि प्रदेश में किसानों की सरकार है। धान की कीमत लगातार बढ़ती रहेगी। उन्होंने केंद्र में सही माप में तौल करने, पर्याप्त मात्रा में बारदाने रखने और धान बेचने आए किसानों से मधुर व्यवहार रखने के साथ साथ पेयजल व छाया जैसी बुनियादी व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश समिति प्रबंधक को दिया।












Click it and Unblock the Notifications