छत्तीसगढ़ः राम पर कब्जे के नाम पर बोले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने राम को लेकर अन्य पार्टियों पर तंज कसते हुए कहा कि राम सर्वव्यापी हैं।

रायपुर,18 दिसंबरः रायपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने राम को लेकर अन्य पार्टियों पर तंज कसते हुए कहा कि राम सर्वव्यापी हैं। सीएम बघेल ने कहा कि हमारे राम वोट दिलाने वाले राम नहीं हैं, वो किसी पार्टी के नहीं हो सकते।
भूपेश बघेल ने कहा, "कुछ लोग साकार रुप में पूजा करते हैं। और कुछ निरकार रुप में मानते हैं। वे मजदूरों के राम है। आदिवासियों के राम हैं। शबरी के राम हैं। कौशल्या के राम हैं। हमारे राम जन-जन के राम हैं, वे किसी पार्टी के राम नहीं हो सकते। हमारे राम वोट दिलाने वाले राम नहीं हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "राम सर्वव्यापी हैं। जो साकार रुप में भी उसका पूजन करते हैं और निराकार ब्रह्म के रुप में भी स्वीकार करते हैं। चाहें साकार हों या निराकार हो सभी रुपों में लोग उन्हें स्वीकार करते हैं। राम तो जन-जन के राम हैं, मजदूरों के राम हैं, शबरी के राम हैं, कौशल्या के राम हैं मेहनतकश लोगों के राम हैं। हमारे कण-कण में राम बसे हैं। ये किसी पार्टी के नहीं हैं। हमारे राम वोट दिलाने वाले राम नहीं हैं।"
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी की अपमानजनक टिप्पणी की निंदा की थी। उन्होंने बिलावल भुट्टो के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा था कि हमारे देश के प्रधानमंत्री पर इस तरह की बयानबाजी को किसी भी हाल में सहन नहीं किया जाएगा।
सीएम भूपेश बघेल ने कहा "मैं बिलावल भुट्टो के बयान की निंदा करता हूं। PM के बारे में इस प्रकार का बयान बर्दाश्त नहीं होगा। इसका करारा जवाब दिया जाना चाहिए। हमारे देश के प्रधानमंत्री के बारे में किसी अन्य देश के नेता इस प्रकार की भाषा का प्रयोग कैसे कर सकते हैं। PM के साथ हम खड़े हैं।"












Click it and Unblock the Notifications