छत्तीसगढ़: 'कांग्रेस के सामने BJP टिक नहीं पा रही, RPF के जवानों को कर दिया आगे', बोले CM भूपेश बघेल
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार का असली चरित्र सामने आ रहा है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सामने बीजेपी टिक नहीं पा रही है, इसलिए आरपीएफ के जवानों को आगे कर दिया।
चुनाव में कांग्रेस के सामने टिक नहीं पा रहे हैं तो सीआरपीएफ़ के जवानों को आगे कर दिया। मतदाताओं को रोकने की यह अकेली शिकायत नहीं है। बस्तर में जगह-जगह से ऐसी शिकायतें मिली हैं। केंद्र की भाजपा सरकार का असली चरित्र यही है। लेकिन जनता जब साथ हो तो भाजपा चाहे जिसे आगे कर ले। जीतेंगे हम ही। जय कांग्रेस।

सीएम ने अपने भतीजे से पाटन सीट पर हो रहे मुकाबले पर मारा यह डायलॉग
बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 20 सीटों पर मतदान कल यानी मंगलवार को संपन्न हुआ। प्रथम चरण में कड़ी सुरक्षा के बीच नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में वोटिंग चल रही है। वोटिंग के बीच राज्य के सीएम भूपेश बघेल का एक फिल्मी डायलॉग चर्चा में आ गया है। मुख्यमंत्री ने अपने भतीजे से पाटन सीट पर हो रहे मुकाबले को लेकर यह डायलॉग मारा है। जो फिल्म 'शहंशाह' में अमिताभ बच्चन के मुंह से हम सबने सुना है।
रिश्ते में हम बाप लगते हैं- भूपेश बघेल
मुस्कुराते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि रिश्ते में हम बाप लगते हैं। सीएम भूपेश से पत्रकारों ने पूछा कि चाचा और भतीजे में कौन भारी? बघेल ने तुरंत ही जवाब दिया, 'रिश्ते में हम बाप लगते हैं।' यह कहकर खुद मुख्यमंत्री मुस्कुरा उठे तो आसपास मौजूद लोगों ने जोरदार हंसने लगे। भूपेश बघेल ने इस डायलॉग के जरिए यह बताने की कोशिश की कि वह अपने सांसद भतीजे पर भारी पड़ने वाले हैं।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ के CM भूपेश बघेल ने सत्ता में रहकर सट्टे का बड़ा खेल खेला, ED की जांच में हुआ खुलासा: वीडी शर्मा












Click it and Unblock the Notifications