दिल्ली में बस के रूट में बदलाव से हुई समस्याएं होंगी दूर, मंत्री कैलाश गहलोत कही बड़ी बात

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बसों के रूट में बदलाव से होने वाली समस्या को दूर करने के लिए तेजी से दिल्ली सरकार प्रयास कर रही है। मंत्री कैलाश गहलोत इसको लेकर सरकार की ओर से जल्द ठोस कदम उठाए जाने की बात कही।

राजधानी दिल्ली में डीटीसी और क्लस्टर बसों के रूटों में बदलाव से परेशान यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली सरकार ने निर्णय लिया है कि वह दोबारा समीक्षा कर यात्रियों की समस्याएं दूर करेगी। ज्यादातर रूटों पर बसों की संख्या और समय सारिणी संशोधित की जाएगी।

'हिन्दुस्तान' अखबार ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया और रविवार को 'रूटों में बदलाव से बढ़ी यात्रियों की मुसीबत' नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की। इस पर परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं इसकी समीक्षा करेंगे और यात्रियों को होने वाली समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करेंगे।

Arvind Kejriwal

कैलाश गहलोत ने रविवार को ट्वीट करके कहा, ''बसों के रूटों और समय में किए गए सभी परिवर्तनों व संशोधनों की जल्द ही मैं व्यक्तिगत रूप से समीक्षा करूंगा। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।''

वहीं, मंत्री के सोशल मीडिया पर इस ट्वीट के बाद लोगों ने बस रूट व उसकी परेशानी को लेकर अपनी शिकायतें भी दर्ज करानी शुरू कर दी हैं।

कई मार्गों पर सफर और बसों के इंतजार का समय बढ़ा

दिल्ली परिवहन विभाग ने बसों के डेड किलोमीटर (गैर राजस्व वाले सफर) को खत्म करने के लिए बीते सप्ताह 102 रूट पर परिवर्तन किया है। इसमें डीटीसी के 51 रूट डिम्ट्स (क्लस्टर बस) और 51 रूट जो डिम्ट्स के पास थे उन्हें डीटीसी को दे दिया है। कुल 606 रूट में सिर्फ 138 रूट ऐसे हैं, जिन पर डीटीसी व क्लस्टर दोनों बसें चलेंगी। 209 रूटों पर क्लस्टर व 259 पर डीटीसी की बसें चलेंगी। यह व्यवस्था लागू होने के बाद कई रूट पर बसों की संख्या कम हो गई। कई जगह बसों के इंतजार का समय बढ़ गया है, जिससे यात्रा का समय भी बढ़ा है। कई दिन से यात्री इसको लेकर परेशान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+