BJP के करीबी बिजनेस टाइकून को फायदा पहुंचाना चाहता है केंद्र: केटीआर
केटी रामाराव ने कहा कि बिजली मंत्रालय ने सभी राज्यों और बिजली उत्पादन कंपनियों को कोयले की कमी का हवाला देते हुए कोयला आयात करने के लिए पत्र भेजा था, लेकिन इसके पीछे असली मंशा एक बिजनेस टाइकून को फायदा पहुंचाना था।

तेलंगाना के उद्योग मंत्री केटी रामाराव ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी द्वारा समर्थित व्यापारिक समूहों की मदद करना है और इसीलिए वो राज्यों पर बिजली उत्पादन के लिए कोयला आयात करने का दबाव डाल रही है। विधानसभा में बजट पर बहस के दौरान भाजपा विधायक एटाला राजेंदर ने कहा कि सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) के निजीकरण की केंद्र सरकार की कोई योजना नहीं है। इसपर जवाब देते हुए केटीआर ने कहा, 'केंद्र सरकार, भाजपा नेतृत्व की करीबी कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए राज्यों को आयातित कोयला खरीदने के लिए मजबूर कर रही है।
केटी रामाराव ने कहा कि बिजली मंत्रालय ने सभी राज्यों और बिजली उत्पादन कंपनियों को कोयले की कमी का हवाला देते हुए कोयला आयात करने के लिए पत्र भेजा था, लेकिन इसके पीछे असली मंशा एक बिजनेस टाइकून को फायदा पहुंचाना था।
बीजेपी विधायक के इस दावे, कि केंद्र के पास एससीसीएल के निजीकरण की कोई योजना नहीं है, को काउंटर करते हुए रामा राव ने कहा, 'जिस तरह विशाखापत्तनम स्टील प्लांट (वीएसपी) को बिक्री के लिए पेश करने से पहले केंद्र द्वारा चरणबद्ध तरीके से आर्थिक रूप से कमजोर किया गया था, ठीक उसी तरह सिंगरेनी पर भी सरकार की कुछ ऐसी ही योजना है। केंद्र की मंशा के बारे में हमें गुमराह करने की कोशिश न करें।'












Click it and Unblock the Notifications