पंजाब का बजट सेशन 3 मार्च से शुरू होने के आसार, तैयारियों में जुटे वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा
बेशक पंजाब सरकार द्वारा बजट सेशन के बारे में आखिरी फैसला कैबिनेट बैठक के दौरान लिया जाना है पर राज्य सरकार मार्च के पहले हफ्ते से ही बजट सेशन बुलाने की तैयारी में है।

पंजाब का बजट सेशन 3 मार्च से शुरू होने के आसार है। इसके मद्देनजर पंजाब कैबिनेट की अहम मीटिंग होने जा रही है। इस मीटिंग के दौरान बजट सेशन के बारे में फैसला लिया जा सकता है। यह भी बताया जा रहा है कि 2023-24 का बजट 9 मार्च को पेश किए जाने की योजना बन रही है जो कि 5 दिन का हो सकता है।
बेशक पंजाब सरकार द्वारा बजट सेशन के बारे में आखिरी फैसला कैबिनेट बैठक के दौरान लिया जाना है पर राज्य सरकार मार्च के पहले हफ्ते से ही बजट सेशन बुलाने की तैयारी में है।
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा पिछले कई दिनों से बजट की तैयारी में जुटे हुए हैं और वित्त विभाग की मीटिंगों का सिलसिला लगातार चल रहा है। मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच तकरार के चलते बजट सेशन इस बार हंगामेदार रहने के आसार दिखाई दे रहे है।
यह भी पढ़ें- शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने जिला शिक्षा अधिकारी को किया सस्पेंड

Click it and Unblock the Notifications