तेलंगाना सरकार का विकास पर फोकस, सीएम केसीआर बनाएंगे हैट्रिक: केटी रामाराव

तेलंगाना की बीआरएस नेतृत्व वाली के चंद्रशेखर राव सरकार में मंत्री केटी रामाराव में कहा है कि राज्य के विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार टीआरएस बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी और सीएम केसीआर एक बार फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेंगे। केटीआर के दावे के साथ की पिछले बीआरएस की सरकार और मौजूदा सरकार दोनों तेलंगाना के विकास के लिए पूरी तरह समर्पित रही हैं। ऐसे में पूरा विश्वास है कि लोग बीआरएस का समर्थन करेंगे।

संकिरेड्डीपल्ली में एक तेल कारखाने की नींव रखने के बाद तेलंगाना सरकार में मंत्री केटीआर ने कहा कि मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने राज्य में कई विकास योजनाएं शुरू की हैं। सरकार की पलामुरू रंगारेड्डी लिफ्ट सिंचाई योजना के तहत किसानों का बड़ा लाभ हो रहा है। मंत्री केटीआर ने कहा कि बीआरएस को पूरा भरोसा है कि पलामूरू के किसान धान उत्पादन में पंजाब के किसानों से काफी आगे होंगे।

KTR over Telangana Elections 2023

उद्योग मंत्री केटी रामाराव ने कहा कि रायथु बंधु योजना के तहत किसानों के खाते में 73,000 करोड़ रुपये से अधिक जमा किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व में कृषक समुदाय समृद्ध हो रहा है।

मंत्री केटीआर ने दावा किया कि विपक्षी दलों की ओर से तेलंगाना के विकास को लेकर किए जा रहे बड़े-बड़े दावे हवा हवाई साबित होंगे। तेलंगाना में फिर बीआरएस सरकार आएगी और सीएम केसीआर तीसरी बार सीएम बनेंगे। केटीआर ने कहा, "तेलंगाना सरकार ने कई परियोजनाएं पूरी की हैं जो पिछले 65 वर्षों में पूरी नहीं हो सकीं। आजादी के 75 वर्षों में किसानों को निवेश सब्सिडी देने वाले सीएम केसीआर देश के एकमात्र मुख्यमंत्री हैं। इसके अलावा किसानों को 24 घंटे मुफ्त बिजली आपूर्ति दी जा रही थी और रायथु बीमा के तहत 5 लाख रुपये का बीमा कवरेज भी प्रदान किया गया।"

केटीआर ने कहा कि राज्य में कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए वर्ष 2018 में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से उबले चावल खरीदने की अपील की गई। लेकिन केंद्र ने इनकार कर दिया था। वहीं अब कृषि को लाभकारी बनाने के लिए मुख्यमंत्री फसल विविधीकरण को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे अगली पीढ़ियों को भी बड़े पैमाने पर खेती करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। मंत्री ने दावे के साथ कहा कि तेलंगाना के गठन से पहले राज्य में 68 लाख मीट्रिक टन धान का उत्पादन होता था और आज उत्पादन बढ़कर 3.5 करोड़ मीट्रिक टन हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+