ओडिशा के जन-समर्थक शासन से डरी हुईं हैं भाजपा सांसद : बीजद

भुवनेश्वर: सत्तारूढ़ बीजद ने अपराजिता सारंगी पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा सांसद डरी हुई हैं क्योंकि सरकार राज्य में सक्रिय रूप से जन-समर्थक शासन चला रही है। पार्टी प्रवक्ता श्रीमयी मिश्रा ने जिलों में नौकरशाहों के दौरे को सही ठहराया और पूछा कि शासन को लोगों के दरवाजे तक ले जाने में क्या गलत है।

श्रीमयी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि, आप इतने डरे हुए क्यों हैं ? जब शासन को लोगों के दरवाजे तक ले जाया जाता है। आम आदमी अपनी शिकायतों को दूर कराने और काम कराने में सक्षम है? अस्पतालों में जाकर मरीजों से मिलते हैं, उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछते हैं और उनकी देखभाल करते हैं। क्या ये गलत हैं?

odisha
उन्होंने भाजपा नेता पर हमेशा राज्य सरकार की आलोचना करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि, श्रीमंदिर कॉरिडोर के काम और अन्य परियोजना को रोकने और देरी करने के लिए लोग उन्हें माफ नहीं करेंगे। श्रीमयी ने सारंगी को जनहित के विरुद्ध कार्य न करने की भी सलाह दी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+