कैलारस व सबलगढ़ में 700 परिवारों को मालिकाना हक दिलाने के लिए केंद्रीय मंत्री सिंधिया से मिले भाजपा नेता
भोपाल। कैलारस एवं सबलगढ़ क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भाजपा के जिला मंत्री राजेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में पार्टी नेता दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिले। मुलाकत के दौरान भाजपा नेताओं ने सिंधिया को बताया कि कैलारस व सबलगढ़ में 700 परिवार ऐसे हैं, जो कई पीढ़ियों यानि 50 वर्ष से मकान बनाकर रहे रहे हैं।

इन लोगों ने नियमानुसार रजिस्ट्री कराकर ड्राइवर शुल्क, संपत्ति कर जमा कराया जा रहा है। बावजूद इसके राजस्व अधिकारी द्वारा ऐसे लोगों का नामांतरण नहीं किया जा रहा है। ऐसे में इन परिवार की जमीन व मकान राजस्व रिकार्ड में अंकित नहीं हो पा रहे हैं।
भाजपा नेताओं ने रामपुरकलां घाटी क्षेत्र की पेयजल समस्या का मुद्दा भी सिंधिया के समक्ष उठाया। भाजपा नेताओं ने सिंधिया को बताया कि घाटी क्षेत्र में बारिश के पानी को सहेजने के लिए बनाई गई जल संरचनाओं के निर्माण में न केवल घपला किया गया है, बल्कि ग्रामीणों को नलजल योजना का लाभ भी नहीं मिल रहा है।
सिंधिया ने भाजपा नेताओं को जल्द ही उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। सिंधिया से मुलाकात करने वालों में सुनील सिंघल जौरा, नरेश मित्तल सबलगढ़,रोशन लाल गुप्ता कैलारस प्रमुख रूप से शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications