Himachal Elections 2022: हिमाचल में AAP की एंट्री बीजेपी कांग्रेस के लिए टेंशन! होगा कड़ा मुकाबला
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव इस बार पहले से काफी अलग मुकाबला यहां देखने को मिल रहा है। 2017 में जहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला था, वहीं इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) ने नए जोश के साथ एंट्री की है।
Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में अपना चुनावी अभियान तेज कर दिया है। लेकिन इस बार पहले से काफी अलग मुकाबला यहां देखने को मिल रहा है। 2017 में जहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला था, वहीं इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) ने नए जोश के साथ एंट्री की है। जिससे दोनों राष्ट्रीय पार्टी की टेंशन बढ़ गई है। राजनीति विश्लेषकों की मानें तो इस बार चुनावी मुकाबला के त्रिकोणीय होने की संभावना है। जिसमें आम आदमी पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए संकट की स्थिति पैदा कर दी है।

AAP की एंट्री से कड़ा हुआ मुकाबला
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस बार गुजरात के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी पूरा जोर लगा दिया है। जिस तरीके से अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के प्रमुख नेता बीजेपी और कांग्रेस पर हमलावर दिख रहे है, साफ है कि इन दोनों राज्यों में आम आदमी पार्टी ने बड़ा टारगेट तय किया है। जिसको लेकर कांग्रेस और बीजेपी दोनों की टेंशन बढ़ी है। कांग्रेस की एक मुश्किल यह भी है कि राहुल गांधी इन दिनों कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे है और ऐसे में वे हिमाचल और गुजरात में चुनावी दौरा नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि, उनकी पार्टी के अन्य नेता इन राज्यों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने में जुट गए है. वहीं, राजनीति के जानकारों का कहना है कि इन दोनों राज्यों में बीजेपी कांग्रेस से ज्यादा AAP को टारगेट कर रही है।
हालांकि, इस बार आम आदमी पार्टी भी चुनाव में ताल ठोक रही है. बीजेपी नेता भले ही यह दावा कर रहे हो कि AAP का मुकाबला कांग्रेस से ही होगा। लेकिन, त्रिकोणीय मुकालबा होने पर कांग्रेस के साथ ही बीजेपी को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है। खासकर हिमाचल की उन सीटों पर जो पंजाब से लगी हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications