एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर बरसी बीजू जनता दल
सौम्य रंजन पटनायक ने आगे कहा, 'पिछले आठ से नौ साल में रसोई गैस सिलेंडर के दाम काफी बढ़े हैं। मोदी सरकार द्वारा चावल का कोटा कम करना दर्शाता है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण नहीं चाहते हैं।

बीजू जनता दल ने हाल ही में एलपीजी गैस के दाम में की गई बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। मीडिया से बात करते हुए बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता सौम्य रंजन पटनायक ने कहा है कि एलपीजी के दाम बढ़ाने से सीधे तौर पर गरीब आम आदमी प्रभावित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र द्वारा चावल का कोटा कम करने से ओडिशा के लोगों पर बुरा असर पड़ेगा।
सौम्य रंजन पटनायक ने आगे कहा, 'पिछले आठ से नौ साल में रसोई गैस सिलेंडर के दाम काफी बढ़े हैं। मोदी सरकार द्वारा चावल का कोटा कम करना दर्शाता है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण नहीं चाहते हैं। हम ठोस आंकड़ों के साथ आज ये कह सकते हैं कि बीजू जनता दल सरकार ओडिशा की जनता के साथ है और हमेशा लोगों के लिए काम किया है।'












Click it and Unblock the Notifications