पंजाबः STF लुधियाना रेंज को बड़ी सफलता, 1 किलो 600 ग्राम हेरोइन व कार सहित 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

पूछताछ में पता चला है, सुभम सिद्धू और डिंपल पर पहले भी कई मुक़दमे दर्ज हैं। यह दोनों लुधियाना के बदनाम घोडा कॉलोनी में मशहूर नशा तस्कर है और खुद भी नशे के आदि हैं।

punjab

लुधियाना : पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहीम के तहत एसटीएफ लुधियाना रेंज को बड़ी सफलता हासिल हुई है। एसटीएफ लुधियाना रेंज के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मुल्लांपुर से लुधियाना की ओर आते जीटी रोड के सामने टी-प्वाइंट गांव झांडे क्षेत्र थाना सराभा नगर में मौजूद थी।

पुलिस को खबर मिली थी कि 26 वर्षीय शुभम सिद्धू उर्फ़ गंजु, 28 वर्षीय सोनू और 40 वर्षीय डिंपल कुमार उर्फ़ बब्बू, जो तीनों मिलकर हेरोइन बेचने का अवैध धंधा करते हैं और आज भी वह फ़िरोज़पुर से भारी मात्रा में हेरोइन लेकर अर्टिका कार में सवार होकर लुधियाना में आ रहे हैं। जिसके बाद नाकाबंदी कर उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। चेकिंग के दौरान इनके कब्जे से छुपा कर रखी 1 किलो 600 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

पूछताछ में पता चला है कि सुभम सिद्धू और डिंपल पर पहले भी कई मुक़दमे दर्ज हैं। यह दोनों लुधियाना के बदनाम घोडा कॉलोनी में मशहूर नशा तस्कर है और खुद भी नशे के आदि हैं। फ़िलहाल तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में इनसे और भी कई खुलासे होने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+