दिग्विजय व लगन के रिसेप्शन में पहुंचीं राजनीतिक व क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियां

जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने पंजाब की लगन रंधावा के साथ 15 मार्च को गुरुग्राम के ITC होटल में शादी रचाई थी। जहां शादी समारोह में देशभर के तमाम दिग्गज पहुंचे थे।

Big personalities of political and cricket world arrived at the reception of Digvijay and Lagan

Digvijay Singh Chautala Wedding: जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने हाल ही में लगन रंधावा के साथ शादी की। जिनका आज नई दिल्ली स्थित अशोका होटल में रिसेप्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान देश-प्रदेश के कई दिग्गजों ने पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को अपना आशीर्वाद दिया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुज्जर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवम सांसद रतन लाल कटारिया, आप नेता एवं सांसद सुशील गुप्ता, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, कुलदीप बिश्नोई, भव्य बिश्नोई ने दिग्विजय औऱ लगन को आशीर्वाद दिया। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी भी इस कार्यक्रम में पहुंच सकते हैं।

बता दें कि इस रिसेप्शन में जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला व उनकी पत्नी लगन रंधावा को आशीर्वाद देने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उप राष्ट्रपति महामहिम जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री वी के सिंह, हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ सहित क्रिकेटर युवराज सिंह, गौतम गंभीर भी पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+