मुंबई में CM मान का बड़ा ऐलान, कहा- पंजाब में बनाई जाएगी फिल्म सिटी
पंजाब के सीएम भगवंत मान दो दिनों के मुंबई दौरे पर पहुंचे हैं। वह मिशन इन्वेस्टमेंट के चलते मुंबई गए हैं। इस दौरान सीएम मान ने पंजाब में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए अहम ऐलान किया है।

चंडीगढ़: पंजाब के सीएम भगवंत मान दो दिनों के मुंबई दौरे पर पहुंचे हैं। वह मिशन इन्वेस्टमेंट के चलते मुंबई गए हैं। इस दौरान सीएम मान ने पंजाब में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए अहम ऐलान किया है।
उन्होंने कहा कि पंजाब में फिल्म सिटी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड फिल्में पंजाब से जुड़े विषयों पर बनती हैं और कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग पंजाब में होती है।
सीएम मान ने कहा कि पॉलीवुड एक बहुत बड़ी इंडस्ट्री है। वह बॉलीवुड और पॉलीवुड का मिलाप करवाएंगे। इससे स्थानीय कलाकारों को काम मिलेगा और सरकार का भी लाभ होगा।
इस दौरान उन्होंने पुराने दिनों को याद कर कहा कि मुंबई से उनकी बहुत सी यादें जुड़ी हुई हैं। उसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री नहीं दुख मंत्री हैं। वह लोगों के दुख दूर करने के लिए सीएम बने हैं।












Click it and Unblock the Notifications