भिवानी कंकाल मामला: सीएम खट्टर बोले,दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

राजस्थान के 2 लोगों नसीर और जुनैद को हरियाणा के भिवानी में जिंदा जलाए जाने के मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि इस मामले में 7 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। जो भी दोषी है उन्हें बख्शा

Bhiwani skeleton case: CM Khattar said, the culprits will not be spared

राजस्थान के 2 लोगों को हरियाणा के भिवानी में जिंदा जलाए जाने के मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि ये राजस्थान का केस है राजस्थान पुलिस और हरियाणा कॉर्डिनेशन से काम कर रही है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। इस मामले में 7 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। जो भी दोषी है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा किसी भी कारण से कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

दरअसल राजस्थान के भरतपुर जिले के घाटमीका गांव के निवासी 25 साल के नसीर और 35 साल के जुनैद उर्फ जूना का बुधवार को कथित रूप से अपहरण कर लिया गया था और उनके शव गुरुवार को सुबह हरियाणा के भिवानी के लोहारू में एक जली हुई कार में मिले थे।

मोनू मानेसर पर हत्या का आरोप
राजस्थान में दो लोगों की हत्या के मामले में गिरफ्तारी से बच रहा मोहित यादव उर्फ मोनू मानेसर हरियाणा में पिछले 5 साल में गोरक्षा के नाम पर विवादों में रहने वाला प्रमुख चेहरा बन गया है। बजरंग दल के सदस्य 30 साल के मोनू ने एक वीडियो संदेश में उक्त हत्याकांड में अपनी संलिप्तता से इनकार करते हुए दावा किया कि घटना के समय वह एक होटल में था।

उसने सोशल मीडिया पर होटल के सीसीटीवी फुटेज भी शेयर किये। मोनू ने कहा कि मेरे सहयोगियों और मेरी कोई भूमिका नहीं है, लेकिन राजस्थान पुलिस ने मेरे और मेरे ग्रुप के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+