सुरक्षा को लेकर भगवंत मान सरकार सख्त, अवैध हथियारों के साथ 10 बदमाश गिरफ्तार

ये लुधियाना की तरफ से बरनाला इलाके में आ रहे हैं जोकि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने आ रहे हैं। सूचना के आधार पर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

सुरक्षा को लेकर भगवंत मान सरकार सख्त

बरनाला पुलिस को बड़ी कामयाबी तब मिली, जब भारी अवैध हथियारों के साथ 10 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पत्रकार वार्ता दौरान एस.एस.पी. संदीप मलिक ने बताया कि प्रभारी सी.आई.ए. स्टाफ बलजीत सिंह को मुखबिर ने सूचना दी कि सुखचैन सिंह, सुखविंद्र सिंह, सतनाम सिंह, गुरदास सिंह, सिमरजीत सिंह, निर्भाई सिंह, सुखचैन सिंह, अर्शदीप सिंह, शमशेर सिंह, करणवीर सिंह ने मिलकर गैंगस्टरों का गिरोह बना लिया है जोकि 2 वाहनों में अवैध हथियार लेकर घूमते हैं।

ये लुधियाना की तरफ से बरनाला इलाके में आ रहे हैं जोकि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने आ रहे हैं। सूचना के आधार पर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के दौरान बरनाला मानसा मेन रोड स्थित हाड़ा हंडियाया में नाकाबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से 6 बंदूकें 12 बोर, 22 जिंदा कारतूस, 2 पिस्टल 32 बोर सहित 9 कारतूस, एक रिवाल्वर 32 बोर 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

गिरफ्तार आरोपी कुलवीर नरुआना और अजीज खान गिरोह से जुड़े हैं। इससे पहले तलवंडी साबो निवासी मनप्रीत मन्ना भी उसका साथी था। गिरफ्तार सतनाम सिंह और मनप्रीत सिंह मन्ना संयुक्त रूप से मामले में शामिल हैं। बाद में मनप्रीत मन्ना को कुलवीर सिंह नरूआना ने मार डाला और उन्होंने 2 अलग-अलग गुट बना लिए। उम्मीद है कि आरोपियों से और भी अहम खुलासे होंगे।

यह भी पढ़ें- जनता से लूट का समाधान निकालेगी मान सरकार, पंजाब विधानसभा में 21 फरवरी को अहम मीटिंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+