पंजाब: नशा के खिलाफ भगवंत मान सरकार सख्त, अवैध शराब का धंधा करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार
थाना रामामंडी की पुलिस ने अवैध शराब का कारोबार करने वाले दो शराब स्मगलरों को अवैध शराब समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 56 पेटी अवैध शराब बरामद की है।
गिरफ्तार स्मगलरों की पहचान अशोक कुमार पुत्र गुलजार निवासी 84 नूरपुर कॉलोनी जालंधर, विनोद कुमार उर्फ कालू पुत्र शाम लाल निवासी नूरपुर कॉलोनी जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों स्मगलरों के खिलाफ धारा 61-1-14 एक्साइज एक्ट 420 आई.पी.सी. के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

थाना रामामंडी के नवनियुक्त प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार अरोड़ा ने बताया कि ए.एस.आई. रूप लाल साथियों समेत गश्त कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि उक्त दोनों तस्कर कालू व विनोद करोल बाग के नजदीक एक खाली प्लाट में शराब की पेटियां रखकर सप्लाई देने के लिए जा रहे हैं। पुलिस पार्टी ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर करोल बाग खाली प्लाट में इनके कब्जे से 48 पेटी इंपीरियल, 8 पेटी रम चंडीगढ़ सेल बरामद की है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक एक्टिवा दो मोबाइल फोन, 650 रुपए बरामद किए हैं।
थाना प्रभारी राजेश अरोड़ा ने बताया कि दोनों स्मगलरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इन्हें अदालत में पेश किया गया जहां से 1 दिन का रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड दौरान इनसे पूछताछ कर मालूम किया जाएगा कि दोनों स्मगलर इतनी भारी मात्रा में शराब की पेटियां किस स्मगलर से लेते हैं और आगे किसे बेचते हैं जिसके बाद उक्त बड़े स्मगलर का खुलासा कर उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार कालू शराब स्मगलर के खिलाफ इससे पहले 8 मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। इसके अलावा दोनों से पूछताछ कर इनके साथ जुड़े बाकी साथियों को भी नामजद किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications