पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, 10 साल से पुराने कर्मचारी होंगे पक्के, CM मान के हाथों से मिलेगा नियुक्ति पत्र
पंजाब सरकार ने काम कर रहे कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 10 साल से काम कर रहे मुलाजिमों को पक्का किया जाएगा। सीएम भगवंत मान ने कहा कि 10 साल से पुराने मुलाजिमों को रेगुलर करने का फैसला लिया गया है।
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि इसका फायदा नगर निगम में काम कर रहे 900 से ज्यादा मुलाजिमों को होगा। इनमें डी सी रेट पर काम कर रहे सफाई कर्मियों, सीवरेजमेन, माली, बेलदार, ड्राइवर, सेवादार शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इसको लेकर रिपोर्ट बनाकर नगर निगम द्वारा सरकार को भेज दी गई है।

लोकल बॉडी विभाग की मंजूरी मिलने के बाद इन मुलाजिमों को रेगुलर करने संबंधी कार्रवाई होगी। इन मुलाजिमों को नियुक्ति पत्र जारी करने की प्रक्रिया मुख्यमंत्री भगवत मान के हाथों शुरू की जा सकती है।
हटा दी ओवरएज की शर्त, सफाई कर्मियों व सीवरेजमैन को रेगुलर करने का रास्ता साफ
बता दें कि सरकार ने दो साल पहले सफाई कर्मियों, सीवरेजमैन को रेगुलर करने को लेकर जो पॉलिसी जारी की थी, उसमें ओवरएज की शर्त लगी होने की वजह से कई मुलाजिम अब तक पक्के नहीं हुए हैं। अब 10 साल से पुराने मुलाजिमों को रेगुलर करने के लिए जो पॉलिसी जारी की गई है, उसमें ओवरएज की शर्त हटा दी गई है, जिसके चलते सफाई कर्मियों, सीवरेजमैन को रेगुलर करने का रास्ता साफ हो गया है।
ऑनलाइन सिस्टम के जरिए मिलेगी मंजूरी
10 साल से पुराने मुलाजिमों को रेगुलर करने के लिए ऑनलाइन सिस्टम के जरिए मंजूरी मिलेगी, जिसके तहत नगर निगम द्वारा आवेदन भी ऑनलाइन जमा किए गए हैं। उसके साथ मुलाजिमों के आधार कार्ड, बैंक अकाउंट व सैलरी स्टेटमैंट संबंधी रिपोर्ट को अपलोड किया गया है। जिसके आधार पर मुलाजिमों को रेगुलर करने का फैसला किया गया है।
यह भी पढ़ें- AAP सरकार में पंजाब पर चढ़े कर्ज का सीएम भगवंत मान ने राज्यपाल को दिया पूरा हिसाब, साथ में की ये डिमांड












Click it and Unblock the Notifications