विधानसभा के विशेष सत्र से पहले भगवंत मान ने बुलाई पंजाब कैबिनेट की बैठक

विधानसभा के विशेष सेशन से पहले राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब कैबिनेट की अगली बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार की अगली कैबिनेट बैठक विशेष सेशन से एक दिन पहले 19 जून को होने जा रही है।

पंजाब कैबिनेट की यह बैठक 19 जून को सुबह 11 बजे चंडीगढ़ के पंजाब सिविल सचिवालय में होगी। बैठक का एजेंडा बाद में जारी किया जाएगा।

भगवंत मान ने बुलाई पंजाब कैबिनेट की बैठक

उम्मीद जताई जा रही है कि इस बैठक में जनहित में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही बड़े फैसलों पर भी मुहर लग सकती है। बता दें कि 19 व 20 जून को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है।

11 जून को मानसा में हुई कैबिनेट बैठक में पंजाब मंत्रिमंडल ने 19 और 20 जून को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मंजूरी दे दी थी। भगवंत मान ने कहा था कि राज्य सरकार आगामी विधानसभा सत्र में कई अहम बिल पेश करेगी। उन्होंने यह भी कहा था कि विधानसभा सत्र के कामकाज का फैसला व्यापार सलाहकार कमेटी करेगी। यह विधानसभा का विशेष सेशन है और इसके बाद मानसून सेशन होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+