भगवंत मान की उपस्थिति में हलका शाहकोट के 95 सरपंच और पंचायत सदस्य ‘आप’ में हुए शामिल
भगवंत मान की उपस्थिति में हलका शाहकोट के 95 सरपंच और पंचायत सदस्य ‘आप’ में हुए शामिल

आम आदमी पार्टी (आप) को उस वक़्त बड़ी मजबूती मिली,जब जालंधर के हलका शाहकोट के विभिन्न गांवों के 95 सरपंच और पंचायत सदस्य सोमवार को आप में शामिल हो गए। पार्टी के पंजाब अध्यक्ष और सीएम भगवंत मान ने सभी नए सदस्यों का आप परिवार में स्वागत किया और पंजाब की बेहतरी के लिए काम करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि बड़ी संख्या में नेता और आम लोग खुद आप में शामिल हो रहे हैं। मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस उपचुनाव में बड़ी जीत दर्ज करेगी और सुशील कुमार रिंकू संसद में पंजाब और पंजाबियों की आवाज़ बनेंगे।












Click it and Unblock the Notifications