बघेल ने कहा, गांधी और गांधीवाद देश के लिए श्रेष्ठ निधि, गांधी विचार संगोष्ठी में राहुल गांधी हुए शामिल

रायपुर । महात्मा गांधी पर केंद्रित विचार संगोष्ठी में भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में बनाए जा रहे सेवाग्राम के लिए बधाई दी और कहा कि यह बहुत अच्छी पहल है। हम इसके माध्यम से गांधी जी के विचारों को मूर्त रूप प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने गांधीवादी विचारक गोपालकृष्ण गांधी के विचारों का उद्धरण देते हुए कहा कि गांधी जी एक व्यक्ति नहीं, तपस्वी थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन तपस्या में व्यतीत कर दिया और सच्चाई के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।

baghel said gandhi and gandhism are the best funds for the country rahul gandhi attended the gandhi symposium

राहुल ने कहा कि तपस्वी आमजनों को तपस्या करने का संदेश देते हैं। वे चाहते हैं कि लोग उनके बताए रास्ते पर चलें, उनका अनुसरण करें। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सच्चाई के रास्ते पर चलता है, उसके अंदर स्वत: त्याग, ईमानदारी की भावना जागृत होती है। जो व्यक्ति सच्चाई के रास्ते पर नहीं चलते, उनमें यह भावना नहीं होती।

राहुल गांधी ने कहा कि सच एक शब्द नहीं है, सच एक क्रिया है, हमें सौहार्द के साथ सही दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। महात्मा गांधी का सपना सबके लिए आदर्श और अनुकूल समाज का निर्माण था। राहुल गांधी ने कहा कि नेतृत्व समाज और सत्ता के बीच का समन्वय है। एक ऐसे समाज का निर्माण, जिसमें सभी वर्गों के लिए बराबरी, सम्मान और स्वाभिमान का स्थान हो।

गांधीवाद देश के लिए श्रेष्ठ निधि

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गांधी और गांधीवाद देश के लिए श्रेष्ठ निधि है। उन्होंने कहा कि भारत के बिना गांधी नहीं और गांधी के बिना भारत नहीं। बघेल ने कहा कि टालस्टाय, फिनिक्स, साबरमती आश्रम एवं सेवाग्राम के बाद हमारे छत्तीसगढ़ में सेवाग्राम आश्रम की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि गांधी जो करते थे, वे सबके सहयोग से करते थे। नवा रायपुर में जो सेवाग्राम बनाया जा रहा है, इसके लिए वर्धा स्थित पुराने सेवाग्राम ने 1.50 लाख रुपये की सहायता राशि दी है।

मुख्यमंत्री ने सभी से सहयोग करने का आग्रह करते हुए कहा कि जिससे जैसा बन पड़े, वह नवा रायपुर सेवाग्राम बनाने के लिए सहयोग करें, भले ही एक रुपये का सहयोग क्यों न हो। वन मंत्री मोहम्मद अकबर, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा ने भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ का राजकीय गमछा, गांधी जी की प्रतिमा और कोसे के कपड़े में उकेरे गए सेवाग्राम के चित्र को भेंट किया। इस अवसर पर गोपालकृष्ण गांधी एवं प्रोफेसर आशीष नंदी के वीडियो संदेश का प्रदर्शन किया गया। संगोष्ठी कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डा. चरण दास महंत सहित मंत्री मंडल उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+