आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील 1.02 लाख करोड़ रुपये के निवेश से ओडिशा में स्थापित करेगी स्टील प्लांट

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय मंजूरी प्राधिकरण ने आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील (एएम/एनएस) के 24 मिलियन टन की सालाना क्षमता वाले एकीकृत इस्पात संयंत्र की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

भुवनेश्वर, 18 दिसंबर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय मंजूरी प्राधिकरण ने आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील (एएम/एनएस) के 24 मिलियन टन की सालाना क्षमता वाले एकीकृत इस्पात संयंत्र की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में मार्च 2021 में एक समझौता पत्र (MoU)पर हस्ताक्षर हुए थे।

steel plant

इस करार के तहत राज्य के केंद्रपाड़ा जिले में आर्सेलर मित्तल 1.02 करोड़ रुपये की लागत से स्‍टील प्‍लांट स्‍थापित करेगा। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और स्टील व्यवसायी लक्ष्मी एन मित्तल की उपस्थिति में इस MOU पर हस्ताक्षर हुए थे। अब ओडिशा सरकार ने इसे प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिससे स्टील प्लांट की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। इस प्लांट के लगने से करीब 16000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले सियासी मैदान में पूर्व सीएम निशंक की एंट्री, जानिए उत्तराखंड की सियासत में क्यों खास हैं निशं​क

आपको बता दें कि मित्तल कंपनी की ओर यह निवेश आदित्य मित्तल द्वारा अपने पिता से जिम्मेदारी संभालने के बाद उनकी भारत की पहली यात्रा के दौरान किया गया था। आदित्य मित्तल हाल ही में आर्सेलर मित्तल के मुख्य कार्यकारी (सीईओ) के रूप में प्रमोट किए गए हैं, जबकि लक्ष्मी मित्तल कार्यकारी अध्यक्ष बन गये और कंपनी की रोजाना की गतिविधियों से अलग हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+