पंजाब सरकार का एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स कर रहा गैंगस्टर-मॉड्यूल का पर्दाफाश, हमें जवानों पर गर्व: CM मान

punjab latest news in hindi: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.) का गठन होने से सूबे में गैंगस्टर-मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस भी अंतरराज्यीय सहयोग की शानदार मिसाल है। हमारी पुलिस ने गुजरात की ए.टी.एस. के साथ साझे तौर पर कार्यवाही करते हुए मुन्दरा बंदरगाह से 75 किलो हेरोइन बरामद की है और जुलाई, 2022 में नाहवा सेवा पोर्ट, मुम्बई में महाराष्ट्र पुलिस के साथ साझे तौर पर कार्यवाही कर 72.5 किलो हेरोइन बरामद की।

Anti gangster task force is exposing gangster module, we are proud of our jawans: CM bhagwant mann

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.) का गठन किया है, जिसने गैंगस्टर विरोधी कार्यवाहियों को अंजाम दिया और 384 गैंगस्टरों/संगठित अपराधियों समेत 90 गैंगस्टर मोड्यूल का पर्दाफाश किया और बड़ी मात्रा में हथियार/गोला-बारूद भी बरामद किया।

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब पुलिस ने बी.एस.एफ के साथ तालमेल कर तरनतारन और अमृतसर जिलों में 300 से अधिक जवानों की अतिरिक्त तैनाती कर सुरक्षा की दूसरी कतार को मज़बूत किया है, जिस कारण ड्रोनों की घटनाओं में जि़क्रयोग्य कमी आई है।
मुख्यमंत्री ने राज्य में उच्च सुरक्षा वाली जेल और फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी स्थापित करने का ऐलान करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद भी किया।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार दोनों प्रोजैक्टों के लिए मुहैया करवाई जाने वाली ज़मीन को चिन्हित कर रही है। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब देश की खडग़भुजा है, जिसने हमेशा देश की एकता, अखंडता और प्रभुसत्ता की रक्षा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+