पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की घोषणा आज, पहले चरण के प्रचार का आज अंतिम दिन
चंडीगढ़। हरियाणा में पंचायत चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण के चुनाव की घोषणा आज शाम 4 बजे होगी। इसमें हिसार, फरीदाबाद, फतेहाबाद और पलवल शामिल होंगे। इससे पहले 18 जिलों के चुनाव 2 चरण में कराने की पहले ही घोषणा की जा चुकी है।

वहीं पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। शाम 5 बजे प्रचार पर रोक लग जाएगी। इसके बाद कोई उम्मीदवार प्रचार करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की कार्रवाई की जाएगी। 9 जिलों में 30 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के मतदान के लिए फाइनल रिहर्सल के बाद पोलिंग पार्टियां भी रवाना हो जाएंगी।
2 नवंबर को पंच सरपंच पदों के लिए होने वाली वोटिंग के लिए 1 नवंबर को फाइनल रिहर्सल आयोजित कर पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। फाइनल रिहर्सल सभी संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालयों में करवाई जाएगी।
30 नवंबर को जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए मतदान होगा। पंच व सरपंच पद के मतदान के लिए 2 नवंबर की डेट तय की गई है। वोटिंग का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। सरपंच, पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों का मतदान EVM से होगा। पंच पद का मतदान बैलट पेपर से होगा।
30 अक्टूबर व 2 नवंबर को दो चरणों में आयोजित होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के लिए खंड स्तरीय ट्रेनिंग सेशन आयोजित किया गया। जिसमें मास्टर ट्रेनरों द्वारा सेक्टर सुपरवाइजरों, ड्यूटी मजिस्ट्रेटों व पोलिंग पार्टियों को चुनाव संबंधी प्रशिक्षण दिया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications