दिग्विजय चौटाला ने कहा-350 करोड़ रुपए की लागत से जल्द बनेगा नूंह-अलवर रोड

दिग्विजय चौटाला ने कहा-350 करोड़ रुपए की लागत से जल्द बनेगा नूंह-अलवर रोड

नूंह। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और युवा नेता दिग्विजय चौटाला रविवार को नूंह जिला के कस्बा पिनगवां पहुंचे। यहां पुनहाना से कांग्रेस विधायक मोहम्मद इलयास के बेटे और जजपा नेता एडवोकेट जावेद खान ने सैंकड़ों मोटरसाइकिल और वाहनों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। पिनगवां में आयोजित युवा शक्ति सम्मेलन में हजारों युवाओं ने भाग लिया और उन्हों पगड़ी बांधकर स्वागत किया। इस मौके पर एडवोकेट जावेद खान ने दिग्विजय सिंह चौटाला के सामने मेवात में यूनिवर्सिटी बनाने सहित कई मांगे रखी।

 Announcement of Digvijay Chautala - Nuh-Alwar Road will be built at a cost of Rs 350 crore

वहीं दिग्विजय सिंह चौटाला ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नूंह से अलवर राजस्थान बॉर्डर तक के सड़क को मेवात के लोग खूनी रोड से जानते थे। दो साल पहले दुष्यंत चौटाला ने इसे फोरलेन बनाने की घोषणा की थी, लेकिन कोरोना के चलते इसका निर्माण नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि करीब 350 करोड़ रुपये की लागत से नूंह-अलवर रोड को बनाया जाएगा और इसके लिए जल्द ही टेंडर निकाले जाएंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 10 साल के राज में रोजका मेव इंडस्ट्रियल एरिया में एक भी कंपनी नहीं आई, जबकि दुष्यंत चौटाला के प्रयासों से बैटरियों की बड़ी जापानी कंपनी फैक्ट्री बना रही है। इसमें करीब 20,000 कर्मचारियों की जरूरत होगी, जिसमें मेवात के युवाओं को 75 फ़ीसदी आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों की डिमांड पर प्रदेश के गांव-गांव में वर्ल्ड क्लास एडवांस लाइब्रेरी खोली जाएंगी। दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि पंचायत चुनाव सिंबल पर लड़ने या फिर बीजेपी के साथ लड़ने के बारे में अभी कोई फैसला नहीं हो सका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+