औद्योगिक निवेश हासिल करने में आंध्र प्रदेश ने मारी बाजी, राज्यों की लिस्ट में रहा सबसे ऊपर
देश में तेजी से औद्योगिक निवेश बढ़ रहा है और खास बात ये है कि देश के दो राज्य कुल औद्योगिक निवेश में से 45 फीसदी हिस्सा हासिल कर रहे हैं. ये दो राज्य ओडिशा और आंध्र प्रदेश हैं और डिपार्टमेंट फॉर प्रमोश
अमरावती,14 सितंबरः देश में तेजी से औद्योगिक निवेश बढ़ रहा है और खास बात ये है कि देश के दो राज्य कुल औद्योगिक निवेश में से 45 फीसदी हिस्सा हासिल कर रहे हैं. ये दो राज्य ओडिशा और आंध्र प्रदेश हैं और डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंड्स्ट्रियल एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) ने इसकी जानकारी दी है. इंडस्ट्रियल इंवेस्टमेंट यानी औद्योगिक निवेश के मामले में दक्षिणी राज्य आंध्र प्रदेश ने बाजी मार ली है. भारत को साल 2022 के पहले 7 महीनों में जितना इंडस्ट्रियल निवेश मिला है उसमें सबसे बड़ा हिस्सा आंध्र प्रदेश का रहा है. आंध्र प्रदेश की जगनमोहन रेड्डी नीत सरकार की ओर से ये जानकारी दी गई है.

आंध्र प्रदेश पहले तो ओडिशा दूसरे स्थान पर रहा
DPIIT के मुताबिक जुलाई 2022 की रिपोर्ट में दिया गया है कि भारत का वास्तविक औद्योगिक निवेश साल के पहले 7 महीनों में 1,71,285 करोड़ रहा. इसमें सबसे ज्यादा पैसा (40,361 करोड़ रुपये) आंध्र प्रदेश को मिला है और इसके बाद ओडिशा का नंबर है जिसको कुल निवेश में से 36,828 करोड़ रुपये मिले हैं.
जगनोहन रेड्डी कैबिनेट ने दी भारी निवेश प्रस्तावों को मंजूरी
इस रिपोर्ट के आने से पहले इस महीने की शुरुआत में आंध्र प्रदेश की जगनोहन रेड्डी सरकार की कैबिनेट ने राज्य में कुल 1,26,748 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी है. इस निवेश के जरिए 40,330 लोगों को अगले सात सालों में नौकरी मिलने के अवसर पैदा करने का प्रबंध हो जाएगा.












Click it and Unblock the Notifications