आंध्र प्रदेश: स्कूल, कॉलेजों को हर हाल में मादक पदार्थों से मुक्त रखा जाए- सीएम रेड्डी
मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को संबंधित अधिकारियों को शैक्षणिक संस्थानों को मादक पदार्थों से मुक्त रखने के लिए सख्ती से निगरानी करने का निर्देश दिया।
हैदराबाद, 5 अक्टूबर। मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को संबंधित अधिकारियों को शैक्षणिक संस्थानों को मादक पदार्थों से मुक्त रखने के लिए सख्ती से निगरानी करने का निर्देश दिया। कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में मादक पदार्थों की तस्करी का एक भी मामला नहीं होना चाहिए।

उन्होंने छात्रों द्वारा नशीली दवाओं के उपयोग को रोकने के लिए निरंतर निगरानी की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा, 'यदि स्कूलों में नशीली दवाओं या पेडलिंग के कोई संकेत मिलते हैं तो ऐसे संस्थानों को तुरंत चिन्हित किया जाए।' सीएम रेड्डी के निर्देश ऐसे समय में आए हैं जब राज्य में कथित रूप से देश के किसी भी इलाके से ज्यादा भांग पकड़ी जा रही है।
यह भी पढ़ें: Video: दूसरी बार मां बनीं नेहा धूपिया को पति अंगद ने किया किस, बोले- एक सेंकड भी मिले तो...
उन्होंने अधिकारियों से इस बाबत एक मासिक रिपोर्ट तैयार करने और नशीली दवाओं के खतरे को रोकने के लिए एक कार्य योजना तैयार करने को कहा। जगन ने अधिकारियों को राज्य में अवैध शराब के निर्माण, आपूर्ति और बिक्री पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए।












Click it and Unblock the Notifications