आंध्र प्रदेश: छात्रों को उद्यमी बनाने के लिए सरकार ने स्कूलों में शुरू किया उद्यमी मानसिकता विकास कार्यक्रम
आंध्र प्रदेश सरकार ने स्कूली शिक्षा के अंतिम वर्ष के 40,000 से अधिक छात्रों के लिए एक महत्वाकांक्षी उद्यमी मानसिकता विकास कार्यक्रम (ईएमडीपी) शुरू किया है।
हैदराबाद, 23 दिसंबर। आंध्र प्रदेश सरकार ने स्कूली शिक्षा के अंतिम वर्ष के 40,000 से अधिक छात्रों के लिए एक महत्वाकांक्षी उद्यमी मानसिकता विकास कार्यक्रम (ईएमडीपी) शुरू किया है। सरकार ने कहा कि यह कार्यक्रम 300 से अधिक स्कूलों में कक्षा 9 के छात्रों की वर्तमान शिक्षा धारा को एक व्यापक एंटरप्राइज माइंडसेट करिकुलम के साथ मजबूत करेगा जो उन्हें उद्यमियों के रूप में विकसित होने के लिए आवश्यक 21वीं सदी के कौशल को विकसित करने के लिए डिजाइन किया गया है।

कार्यक्रम को ग्लोबल एलायंस फॉर मास एंटरप्रेन्योरशिप (गेम) द्वारा समग्र शिक्षा और एससीईआरटी (स्टेट काउंसिल फॉर एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग)-एपी के साथ साझेदारी में लागू किया जाएगा। इस प्रोग्राम को गेम, उद्यम लर्निंग फाउंडेशन, अफ्लाटौन इंटरनेशनल, रीप बेनिफिट और मेकरघाट सहित गैर-लाभकारी संगठनों के गठबंधन द्वारा डिजाइन किया गया है। उद्यमी मानसिकता लोगों को नौकरी चाहने वाले की जगह नौकरी देने वाला बनाएगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: बिलासपुर के सरकारी स्कूल में कोरोना विस्फोट, 23 छात्र संक्रमित
जिस तरह से प्रतिवर्ष नौकरियों की संख्या में गिरावट आ रही है, उद्यमिता रोजगार सृजन और आर्थिक विकास में एक बड़ी भागिदारी निभा सकती है। यह कार्यक्रम 20 जुलाई, 2021 को शिक्षा मंत्री ऑडिमुलपु सुरेश द्वारा एक सरकारी पहल के रूप में शुरू किया गया था। पहले चरण में इसे 30 स्कूलों में शुरू किया गया था और 1000 छात्रों को इसमें शामिल किया गया।












Click it and Unblock the Notifications