हिमाचल: बिलासपुर के सरकारी स्कूल में कोरोना विस्फोट, 23 छात्र संक्रमित

बिलासपुर, 23 दिसंबर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित राजकीय हाई स्कूल देलग में 23 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्कूल प्रबंधन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सभी 23 छात्रों को 14 दिनों के लिए होम आइसोलेट कर दिया है। इसके साथ ही जिले में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 30 हो गई है। हिमाचल प्रदेश में कोरोना महामारी के घटते मामलों को देख छात्रों के लिए स्कूल खोल दिए गए थे। अब एक बार फिर कोरोना का कहर स्कूली छात्रों पर फूट पड़ा है।

23 students at Bilaspur school test positive for coronavirus himachal pradesh

Recommended Video

    Coronavirus India Update:Himachal Pradesh के एक स्कूल में 23 बच्चे Corona Positive | वनइंडिया हिंदी

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग मार्कण्ड की टीम ने अपनी रूटीन के तहत स्कूलों में जाकर छात्रों व अध्यापकों का रेपिड एंटीजन टेस्ट किया था जिसके मद्देनजर राजकीय हाई स्कूल देलग में 117 छात्रों व अध्यापकों का कोविड टेस्ट किया गया जिसमें से छठी से दसवीं क्लास के 23 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सीएमओ बिलासपुर डॉक्टर परवीन कुमार ने स्कूल परिसर पहुंचकर मामले का जायजा लिया।

    सभी 23 छात्रों को 14 दिनों के लिए होम आइसोलेट करने के आदेश दिए हैं, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। इस बीच प्राथमिक विद्यालय के 70 छात्रों के सैंपल भी लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने संवाददाताओं को बताया कि बुधवार को उन्होंने खुद मौके पर जाकर सैंपल लिए। वहीं, सभी स्कूलों में छात्रों का कोविड टेस्ट किया जाएगा।

    हिमाचल प्रदेश में बुधवार को 23 स्कूली बच्चों समेत 62 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें 23 केस बिलासपुर, 14 कांगड़ा और 10 सोलन में रिपोर्ट हुए हैं। तीन केस शिमला और दो-दो केस ऊना और मंडी में सामने आए हैं। वहीं, 39 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए थे। इसके साथ ही, भुलस्वैन गांव के एक 65 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हुई है। हिमाचल में रोजाना कोरोना के केसों में कमी आ रही है। वहीं, सूबे में अब तक कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन का भी कोई मामला सामने नहीं आया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+