आंध्र प्रदेश: सूखे की मार झेल रहे किसान, बीजेपी ने जगन मोहन सरकार पर साधा निशाना

बीजेपी ने सूखे की मार झेल रहे आंध्र प्रदेश के किसानों की समस्याओं का समाधान करने में विफल रहने के लिए जगन मोहन रेड्डी सरकार पर जमकर निशाना साधा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दग्गुबाती पुरंदेश्वरी ने निजी समारोह हॉल में पार्टी किसान मोर्चा को संबोधित करते हमला किया।

उन्होने कहा कि वाईएसआरसीपी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में कीमतों को स्थिर करने के लिए किसानों को गोदाम बनाने और 3000 करोड़ रुपये के कोष के साथ मूल्य स्थिरीकरण कोष स्थापित करने का आश्वासन दिया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्हें लागू करने में पूरी तरह विफल रहे।

आंध्र प्रदेश: बीजेपी ने जगन मोहन सरकार पर साधा निशाना

सूखे और कम बारिश के कारण किसान गंभीर संकट में

दग्गुबाती पुरंदेश्वरी ने कहा कि कृषि के विकास के बिना राज्य का विकास संभव नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी से उपज के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष पर जवाब देने की मांग की और पूछा कि कितनी राशि स्वीकृत और खर्च की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में सूखे और कम बारिश के कारण किसान गंभीर संकट में हैं।

यह भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश: सीआईडी ​​ने शराब घोटाले में टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

किसानों को उनकी उपज का समर्थन मूल्य देने की मांग की

उन्होंने राज्य सरकार से सिंचाई व्यवस्था को आधुनिक बनाने और किसानों को उनकी उपज का समर्थन मूल्य देने की मांग की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को समर्थन दे रही है और खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को प्रोत्साहित कर रही है।

यह भी पढ़ें- तेलंगाना में बीजेपी-जनसेना गठबंधन में बढ़ी मुश्किलें, सीटों के बटंवारे पर भाजपा नेताओं ने शुरू किया विरोध

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+