AP: 'चंद्रबाबू नायडू ने कौशल विकास निगम घोटाले की खुद लिखी स्क्रिप्ट, वित्त मंत्री बुग्गना का बड़ा हमला

आंध्र प्रदेश के वित्त मंत्री बुग्गना राजेंद्रनाथ रेड्डी ने कौशल विकास निगम घोटाले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 371 करोड़ के कौशल विकास निगम घोटाले की स्टोरी, स्क्रीनप्ले और डायरेक्शन चंद्रबाबू नायडू का था। उन्होंने कहा कि इस घोटाले की स्क्रिप्ट खुद चंद्रबाबू नायडू ने लिखी थी।

वित्त मंत्री ने कहा कि इस घोटाले का मुख्य उद्देश्य करदाताओं के पैसे से जेबें भरना था। उन्होंने कहा कि चंद्रबाबू नायडू ने लोगों और युवाओं के भविष्य के साथ धोखा दिया है। उन्होंने कौशल विकास की कॉनसेप्ट से लेकर चंद्रबाबू नायडू को एसीबी अदालत द्वारा न्यायिक हिरासत में भेजे जाने तक एक मल्टी-मीडिया प्रेजेंटेशन देकर इस घोटाले का विश्लेषण किया है।

AP: चंद्रबाबू नायडू पर वित्त मंत्री बुग्गना का बड़ा हमला

वित्त मंत्री बुग्गना राजेंद्रनाथ रेड्डी ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू हर संकट को अवसर में बदलने में विश्वास करते थे। उन्होंने युवाओं की मदद करने के लिए नहीं, बल्कि खुद की मदद करने के लिए यह योजना लेकर आए थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री करदाताओं का पैसा अपनी जेब में डालने के लिए इतने उत्सुक थे कि कई प्रक्रियाओं और नियमों को ताक पर रखकर इस योजना को मंजूरी दे दी। कौशल विकास की स्थापना ही नियमों का उल्लंघन कर किया गया था। उन्होंने कहा कि किसी भी निगम के लिए कैबिनेट की सहमति अनिवार्य है, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

कौशल विकास निगम घोटाले पर विधानसभा में चर्चा

बता दें कि शुक्रवार को विपक्ष की मांग पर कौशल विकास निगम घोटाले पर विधानसभा में चर्चा की गई। लेकिन टीडीपी विधायक चर्चा में भाग लिए बिना सदन से वॉक आउट कर गए। वहीं, आंध्र प्रदेश सरकार का कहना है कि अगर चंद्रबाबू नायडू निर्दोष हैं तो टीडीपी विधायक चर्चा में भाग क्यों नहीं ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश: FIR रद्द करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे चंद्रबाबू नायडू, जेल में CID कर रही पूछताछ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+