आंध्र प्रदेश के मानव पूंजी मॉडल की IMF ने की सराहना, कहा- दूसरे राज्य भी कर सकते हैं लागू
आंध्र प्रदेश के छात्रों के एक प्रतिनिधि मंडल ने वाशिंगटन डीसी स्थिति अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान आईएमएफ ने आंध्र प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने आंध्र प्रदेश के मानव पूंजी में निवेश के मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि इसे भारत के अन्य राज्यों को भी लागू करना चाहिए।
यूएस के वाशिंगटन डीसी गए आंध्र प्रदेश के छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने आईएमएफ की नेतृत्व टीम के साथ बातचीत का मौका मिला। इस दौरान भारत के लिए आईएमएफ के कार्यकारी निदेशक के सुब्रमण्यम और जिसमें उप प्रबंध निदेशक गीता गोपीनाथ भी मौजूद रहीं। इस दौरान आईएमएफ के निदेशक सुब्रमण्यम ने छात्रों को मजबूत आत्म विश्वास की साथ कड़ी मेहनत करने को कहा।

आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक गीता गोपीनाथ ने कहा कि अपने देश को प्रतिभा सम्पन्न बनाने के लिए युवाओं को जुनून की आवश्यकता है। वहीं के सुब्रमण्यम ने अपना अनुभव छात्रों के साथ शेयर करते कहा कि उनकी सफलता में सच्चे लोगों की मेहनत और प्रेरणा बेहद अहम रही है। दरअसल गीता गोपीनाथ एक साधारण परिवार से आती हैं, जिन्होंने कड़ी मेहनत और अपने जुनून के दम पर ये मुकाम हासिल किया है। आंध्र प्रदेश के छात्रों के साथ मुलाकात के दौरान उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि उनके दृढ़ संकल्प और कठिन मेहनत ने किस तरह उन्हें समाज में नई पहचान दिलाई।
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा पर गए आंध्र प्रदेश के छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल को समक्ष राज्य के मानव पूंजी मॉडल में निवेश की सराहना की है। वहीं सीएम जगन ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर लिखे एक पोस्ट में कहा, "हमारे बच्चों से मिलने और इतनी गर्मजोशी से उनका स्वागत करने के लिए धन्यवाद @गीतागोपीनाथ गारू, उनकी उज्ज्वल मुस्कान सब कुछ कहती है! मेरा सचमुच मानना है कि शिक्षा न केवल व्यक्तिगत जीवन को बदलने में बल्कि पूरे समुदाय को बदलने में सबसे बड़ी उत्प्रेरक है। जब मैं अपने बच्चों को इतने गर्व और आत्मविश्वास से अंतरराष्ट्रीय मंच पर हमारे राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए देखता हूं तो मैं गर्व से भर जाता हूं!"












Click it and Unblock the Notifications