हरियाणा सरकार की कमाल की योजना, किसान मित्र योजना से चमकेगी किसानों की किस्मत

नई दिल्ली। हरियाणा सरकार किसानों के विकास और उनके लिए अच्छी योजनाओं पर हमेशा बल देती है, ताकि प्रदेश में कृषि को बढ़ावा मिले। इसी के तहत हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई किसान मित्र योजना की शुरुआत की गई है, जो आज सबसे ज्यादा लाभकारी योजनाओं में से एक ही। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसान भाइयों की मदद करना है। हमारे देश में ऐसे किसानों की तादात ज्यादा है, जो काफी गरीब हैं। जिनके पास न तो कृषि योग्य जमीन है और न ही कोई संसाधन। ऐसे किसान भाइयों के लिए देश में अलग-अलग राज्यों की सरकारें बड़े-बड़े कदम उठा रहीं है। ऐसी ही एक योजना हरियाणा में मनोहर लाल सरकार ने भी अपने किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए शुरू की है।

 Amazing is the Kisan Mitra Scheme of Haryana Government, the luck of the farmers will shine

इस योजना के माध्यम से सरकार किसानों को सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दे रही है। यदि आप भी एक किसान हैं और इन योजनाओं का लाभ पाना चाहते हैं, तो आज ही इसके लिए आवेदन करें। इस योजना के तहत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजना का लाभ सीधे-सीधे किसानों को पहुंचाया जाएगा। इन योजनाओं में प्रमुख रुप से किसान पेंशन योजना, पशु किसान क्रेडिट कार्ड, किसान कृषि यंत्र सब्सिडी आदि है।

इस योजना के साथ जुड़ कर किसान अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकेगा। हरियाणा सरकार ने किसानों को दूध की उत्पादकता का कार्य करने के लिए पशुपालन क्रेडिट कार्ड योजना देने का ऐलान किया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य पशुपालन, डेयरी, बागवानी व अन्य कृषि क्षेत्रों से जुड़े किसानों को लाभ पहुंचाना है। योजना का मकसद छोटे और सीमांत किसानों की आय को बढ़ाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+