कृषि मंत्री जेपी दलाल बोले, हरियाणा में नहीं होगी खाद की कमी

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि धान की खरीद के लिए हरियाणा सरकार ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि, 1 अक्टूबर से धान की खरीद शुरू होती है, लेकिन हमने भारत सरकार से अनुमति मांगी है कि राज्य में 20 सितंबर से धान की खरीद शुरू हो, ताकि जल्दी धान की आवक होने से किसानों को कोई नुकसान न हो।

जेपी दलाल ने यह जानकारी आज यहां पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए दी। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि केंद्र से जल्द ही खरीद की अनुमति मिल जाएगी और अनुमति प्राप्त होते ही हम खरीद प्रक्रिया आरंभ कर देंगे।

agriculture-minister-jp-dalal

जे पी दलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कंपनी द्वारा जिन किसानों का बीमा नहीं किया गया है, अब उनका बीमा प्रदेश सरकार करेगी। कृषि मंत्री ने किसानों को आश्वस्त किया कि किसान भाइयों को चिंता करने की जरूरत नहीं हैं, सरकार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में बीमा कंपनियों के लिए 3 क्लस्टर बने हुए हैं। क्लस्टर -1 में एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी, भारत सरकार को बीमा का कार्य दिया हुआ है। क्लस्टर - 2 भी इसी कंपनी को आवंटित किया गया था, लेकिन न्यायालय में मामला होने के कारण कंपनी ने इस क्लस्टर में काम करने से मना कर दिया। किसानों के हितों को देखते हुए अब सरकार ने निर्णय लिया है कि क्लस्टर- 2 में जिन किसानों ने प्रीमियम राशि भरी हुई है और अगर कंपनी बीमा नहीं करती है तो कृषि विभाग उनका बीमा करेगा। प्रीमियम राशि में भी कोई बदलाव नहीं होगा।

कृषि मंत्री ने कहा कि इस बार प्रदेश में खाद की कमी नहीं होगी। सरकार के पास खाद की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि गत दिनों केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डॉ मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में खाद की उपलब्धता को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+