संसद के विशेष सत्र के बाद बीआरएस महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव को लेकर अभियान करेगी तेज
Lok Sabha elections 2024: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) महाराष्ट्र में अब की बार किसान सरकार के नारे के साथ महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पार्टी की स्थिति को मजबूत करने में जुट चुकी है। महाराष्ट्र में केसीआर की पार्टी संसद के विशेष सत्र के बाद यहां बड़े पैमाने पर सार्वजनिक बैठकों, सदस्यता अभियान और अन्य गतिविधियों की योजना बना रही है।

सूत्रों के अनुसार पार्टी प्रमुख के.चंद्रशेखर राव महाराष्ट्र में हर विधानसभा क्षेत्र को कवर करने के बजाय प्रत्येक जिला मुख्यालय में सार्वजनिक बैठकें आयोजित करने की प्लानिंग कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से पहले उनके महाराष्ट्र के 36 जिलों को कवर करते हुए 30 सार्वजनिक बैठकों की श्रृंखला को संबोधित करने की संभावना है।
पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्ति लगभग पूरी हुई
पार्टी महासचिव ने बताया कि केसीआर की बीआरएस 20 लाख सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ राज्य में सदस्यों और पदाधिकारियों के मामले में सबसे बड़ी पार्टी बनने जा रही है, इस महीने के अंत तक 30 लाख अतिरिक्त सदस्यों के इसमें शामिल होने की उम्मीद है। महाराष्ट्र में राज्य और जिला स्तर पर पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्ति लगभग पूरी हो चुकी है। इसके अलावा महाराष्ट्र पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई।
हरीश राव ने किया ये दावा
वहीं पिछले दिनों तेलंगाना स्वास्थ्य मंत्री हरीश राव ने महाराष्ट्र में कई कार्यक्रमों में सहभागिता की। उन्होंने कहा अब की बार किसान सरकार' के नारे और महाराष्ट्र में तेलंगाना मॉडल की आवश्यकता के साथ, चंद्रशेखर राव राज्य के लोगों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि तेलंगाना मॉडल की अनूठी अपील महाराष्ट्र के प्रमुख राजनीति दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बीआरएस की ओर आकर्षित कर रही है।
ये भी पढ़ें-स्वाथ्य मंत्री हरीश राव का दावा- तेलंगाना चुनाव में BRS की होगी जीत, KCR को मिलेगा तीसरा कार्यकाल












Click it and Unblock the Notifications