आदमपुर उपचुनाव: राजनीतिक दलों ने झोंकी ताकत, बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने संभाली कमान

आदमपुर उपचुनाव: राजनीतिक दलों ने झोंकी ताकत, बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने संभाली कमान

हिसार। आदमपुर उपचुनाव में सभी दलों ने प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस और भाजपा अनुसूचित और पिछड़ा वोट बैंकों को अपनी ओर भुनाने में लगी है। शनिवार को भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदय भान ने प्रचार की कमान संभाली और अपना भाषण अनुसूचित व पिछड़ों पर ही केंद्रित रखा। वहीं भाजपा की ओर से सहकारिता मंत्री बनवारी लाल और पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने कमान संभाली।

 Adampur by-election: Veteran leaders of BJP and Congress took charge, focus on Scheduled and Backward Caste

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज हरियाणा में गरीब, मजदूर, दलित और पिछड़ा विरोधी विचारधारा वाली सरकार चल रही है। इस सरकार ने कांग्रेस द्वारा चलाई गई वंचित तबकों को लाभ देने वाली तमाम योजनाओं को बंद करने का काम किया। इस सरकार ने हमेशा कमजोर वर्ग के आरक्षण पर कैंची चलाने के फैसले लिए हैं। सभा के बाद पत्रकार वार्ता में हुड्डा ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर बीजेपी द्वारा बंद किए गए तमाम स्कूलों को खोला जाएगा।

हर स्कूल में टीचर्स की कमी को पूरा करने के लिए जेबीटी, टीजीटी, पीजीटी समेत खाली पड़े सभी 38,000 टीचर्स के पदों पर भर्ती होगी। तमाम विभागों के 1.82 लाख पदों पर पक्की भर्तियां की जाएंगी। नौकरियों में एससी और ओबीसी बैकलॉग को भरा जाएगा। एकबार फिर से दलित, पिछड़े व गरीब स्कूली बच्चों को देश में सबसे ज्यादा वजीफा दिया जाएगा। प्रत्येक बुजुर्ग को 6 हजार रुपये महीना यानी बुजुर्ग दंपत्ति को 12 हजार रुपये महीना पेंशन दी जाएगी। हर परिवार को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी।

हरियाणा के जनस्वास्थ्य एवं सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा है कि केंद्र व हरियाणा की भाजपा सरकार अंत्योदय के सिद्धांत के साथ काम कर रही है। इसी के चलते हर वर्ग भाजपा को चाहता है। डा. बनवारी लाल भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र व हरियाणा की भाजपा सरकार ने अनुसूचित जाति समाज के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है, जिनका सीधा लाभ इस वर्ग को मिल रहा है। डा. बनवारी लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पात्रों द्वारा लाभ लेने की प्रक्रिया सरल की है और अनुसूचित समाज में सरकार की नीतियों को लेकर उत्साह है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में कभी मिर्चपुर कांड तो कभी गोहाना कांड हुए लेकिन भाजपा सरकार के साढ़े आठ साल के शासन में प्रदेश का माहौल सौहार्दपूर्ण बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+