आदमपुर उप चुनाव: अपने उम्मीदवारों के लिए अगले 7 दिन में 3 राज्यों के 3 सीएम करेंगे प्रचार
आदमपुर उप चुनाव: अपने उम्मीदवारों के लिए अगले 7 दिन में 3 राज्यों के 3 सीएम करेंगे प्रचार
हिसार। आदमपुर की उपचुनाव की जंग अब तेज होगी। यहां प्रचार की कमान 3 राज्यों के CM संभालेंगे। जिनमें हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल हैं। कांग्रेस की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा कमान संभालेंगे। अगले 7 दिन में आदमपुर में इनके प्रचार का दमखम दिखेगा।

कांग्रेस और भाजपा के स्टार प्रचारक हरियाणा के ही होंगे। आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक दिल्ली और पंजाब के होंगे। आप ने चुनावी मैदान में 20, भाजपा ने 35 और कांग्रेस ने 39 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की हुई है। 25 अक्टूबर को हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा सुबह प्राइवेट प्लेन से हिसार एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे आदमपुर मंडी में 5 जगहों पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे। अभी तक वे चुनावी उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद 2 बार ही आदमपुर में आए थे। जबकि दीपेंद्र आदमपुर में ही अगले एक सप्ताह तक नियमित जनसभाएं करेंगे। पंजाब के पूर्व सीएम भगवंत मान 26 अक्टूबर को आदमपुर में आप उम्मीदवार सतेंद्र सिंह के चुनाव प्रचार करेंगे। हालांकि वे अपने व्यस्त समय से समय निकालकर दो घंटे के लिए आदमपुर में आएंगे। वहीं हरियाणा सरकार के बिजली मंत्री रणजीत सिंह आदमपुर उप चुनाव में भव्य बिश्नोई के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल आदमपुर में अपने भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई के चुनाव प्रचार के लिए 30 अक्टूबर को आदमपुर में आ सकते हैं। इससे पहले वे 29 अक्टूबर को आदमपुर के युवाओं के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे। भाजपा के 35 प्रचारकों में हर दिन एक स्टार प्रचाकर आदमपुर में चुनाव प्रचार करने आ रहा है।
आप उम्मीदवार के चुनाव प्रचार के लिए 30 अक्टूबर को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया के आने के संकेत हैं। इसके अगले दिन 31अक्टूबर को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान आदमपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
आदमपुर उप चुनाव में गठबंधन के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के भव्य बिश्नोई के लिए चुनाव प्रचार करने के कोई संकेत नहीं है। क्योंकि भजन लाल और देवीलाल परिवार के बीच राजनीतिक विरोधता है। ऐसे में जजपा का कोई नेता इस चुनाव प्रचार में नहीं आएगा। हालांकि भव्य के नामांकन वाले दिन जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह नामांकन दाखिल करवाने आए थे। कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के लिए 39 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। परंतु इसमें से किरण चौधरी, कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और चंद्रमोहन आदमपुर में नहीं आएंगे। ये हुड्डा विरोधी खेमे के नेता है। हुड्डा के साथ इन सभी नेताओं के साथ राजनीतिक मतभेद है।
आदमपुर उप चुनाव के लिए 3 नवंबर को मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। कुल 22 उम्मीदवार चुनावी मतदान में है। मतदान से 48 घंटे पहले उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार बंद हो जाता है। ऐसे में सभी स्टार प्रचारकों को 1 नवंबर को आदमपुर की सीमा से बाहर होना पड़ेगा। मतगणना 6 नवंबर को होगी।












Click it and Unblock the Notifications