MDU में AAP युवा विंग का प्रदर्शन, BJP पर महिला विरोधी होने का लगा आरोप

महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में आम आदमी पार्टी के यूथ विंग सीएम के कार्यक्रम का विरोध किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया।

Arvind Kejriwal

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (Maharshi Dayanand University) में चल रहे महर्षि दयानंद जयंती समारोह (Maharishi Dayanand Jayanti Celebrations) के दौरान जैसे ही मुख्यमंत्री ने अपना संबोधन शुरू किया सभागार में बैठी कुछ छात्राओं व छात्रों ने हाथों में बैनर-तख्तियां लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी करनी शुरू कर दी। छात्राओं ने सरकार पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व आम आदमी पार्टी की छात्र विंग सीवाईएसएस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक धनखड़ व पूर्व वाइस प्रेसिडेंट राही शर्मा ने किया। प्रदर्शनकारी छात्राओं में शहर के विभिन्न कॉलेजों की छात्राएं मौजूद थी। दिलचस्प बात यह है कि प्रदर्शनकारी पोस्टर लेकर सभागार में घुस गए और पुलिस प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। जबकि पूरे महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय परिसर व टैगोर सभागार के चप्पे-चप्पे पर पुलिस व खुफिया विभाग के कर्मचारी तैनात थे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में हंगामे के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कार्यक्रम से बाहर निकाल दिया और हिरासत में ले लिया। छात्राओं ने आरोप लगाया कि महिला पुलिस की बजाए पुरुष पुलिसकर्मियों ने ही उन्हें धकेल कर बाहर किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+