Haryana News: हरियाणा में बीजेपी सरकार को घेरेगी AAP, चंडीगढ़ में विरोध की तैयारी
आम आदमी पार्टी हरियाणा में भाजपा को घेरने की तैयारी कर चुकी है। 'आप' कार्यकर्ता पार्टी के प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए चंडीगढ़ रवाना हो चुके हैं।

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) से पहले भाजपा को राज्य के प्रमुख मु्द्दों पर घेरने जा रहे है। इसके लिए पार्टी की ओर से चंडीगढ़ में प्रदर्शन होने जा रहा है। आम आदमी पार्टी की ओर से चंडीगढ़ में होने वाले प्रदर्शन में भाग लेने के लिए आप नेता सतीश शर्मा धौड़ंग के नेतृत्व में कार्यकर्ता रवाना हुए।
हरियाण की भाजपा सरकार विरोध करने चंडीगढ़ (Chandigarh) रवाना होने से पहले आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा (BJP) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर आप नेता सतीश धौडंग (Sharma Dhowang) ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से प्रदेश सरकार की नाकामी को देखते हुए विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
प्रदेश सरकार ने जनता को परेशान करने के लिए सारी हदें पार कर दी हैं। परिवार पहचान पत्र में गरीब लोगों की आय बढ़ाकर दिखाई गई है जिससे जनता धक्के खाने के लिए मजबूर हो रही है। जनता भाजपा को हर मोर्चे पर नकार चुकी है। प्रदेश में आने वाला समय आम आदमी पार्टी का होगा।












Click it and Unblock the Notifications