UP civic poll: यूपी नगर निकाय चुनाव में कूड़े को मुद्दा बनाएगी AAP, भाजपा को मजबूती से घेरने की तैयारी

आम आदमी पार्टी तीन नवंबर से लेकर 10 नवंबर 2022 तक प्रदेश भर में गंदगी हटाओ, झाड़ू चलाओ यात्रा निकालेगी। आप के कार्यकर्ता सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में निकलने वाली इस यात्रा में शामिल होंगे।

UP civic poll: यूपी नगर निकाय चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी ने सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की योजना बनाई है। पार्टी ने इसको लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। आम आदमी पार्टी तीन नवंबर से लेकर 10 नवंबर 2022 तक प्रदेश भर में गंदगी हटाओ, झाड़ू चलाओ यात्रा निकालेगी। आप के कार्यकर्ता सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में निकलने वाली इस यात्रा में शामिल होंगे।

Sanjay Singh

यूपी में गंदगी के मुद्दे पर वोट मांगेगी आप
भ्रष्टाचार मुक्त नगर निगम व नगर पालिका बनाने की मुहिम आप के कार्यकर्ता लोगों से अपील करेंगे कि स्वच्छ और भ्रष्टाचार मुक्त नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत बनाने के लिए आप को वोट दें। आप के यूपी प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह इस पदयात्रा को सफल बनाने में जुटें।

प्रदेश में लोगों की गंदगी व दूषित पेयजल जैसी समस्याओं को जोर-शोर से उठाया जाए और लोगों को केजरीवाल के विकास माडल से परिचित कराया जाए। यूपी की जनता को दिल्ली व पंजाब में पार्टी की सरकार द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

निकाय चुनाव में पूरी ताकत से उतरेगी AAP

आम आदमी पार्टी ने पार्षद, महापौर व चेयरमैन इत्यादि पदों पर चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों के लिए आवेदन फार्म भी जारी किए हैं। राजधानी स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय से यह आवेदन फार्म निश्शुल्क प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन करने वाले लोगों में से योग्य उम्मीदवार का चयन प्रदेश चुनाव समिति ट्रिपल सी फार्मूले पर करेगी। ट्रिपल सी करप्शन, करेक्टर व क्रिमिनल से है यानी व्यक्ति पर भ्रष्टाचार के आरोप न हों, साफ-सुथरा चरित्र हो और उसका कोई आपराधिक रिकार्ड न हो तभी वह टिकट पा सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+