UP News: यूपी निकाय चुनाव से पहले कुनबा बढ़ा रही AAP, केजरीवाल मॉडल का संदेश घर-घर पहुंचाने की तैयारी
UP News: आम आदमी पार्टी की निकाय चुनाव समिति व प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि केजरीवाल मॉडल को घर-घर कार्यकर्ता पहुंचा रहे हैं। नगर निगम चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी की तैयारी जोरों पर है। इससे पहले पूरे प्रदेश में लोग आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

केजरीवाल मॉडल को पसन्द कर रही जनता- सभाजीत सिंह
आप उत्तर प्रदेश चुनाव समिति के अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने अयोध्या नगर निगम राम मनोहर लोहिया वार्ड के मोहित महाराज को उनके सैकड़ों समर्थकों के साथ सिविल लाइन स्थित होटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके बाद कहा कि पार्टी नगर निगम चुनाव मजबूती से उत्तर प्रदेश में लड़ेगी। केजरीवाल मॉडल को जनता पसन्द कर रही है इसलिए लोग भारी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं।
AAP कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
चुनाव समिति के अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि जिलों में प्रत्याशी बड़ी संख्या में आवेदन लेकर जा रहे है। जनता में आप की नीतियां कितनी लोकप्रियता हैं। उन्होंने सदस्यता ग्रहण करने वालों का शुभकामनाएं दी और उन्हें पार्टी नियमों पर चलने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति जिला महासचिव सुनील मौर्या,मो नदीम रजा,राजीव पाठक, रवि साहू,गायत्री मिश्रा,सूरज मिश्रा, यूके द्विवेदी,अरुण तिवारी,सौरभ मौर्य, विजय पांडे,सर्वेश मिश्रा,विशाल तिवारी,हर्षवर्धन कोरी,नवीन यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications