एक जुलाई से यूपी में तिरंगा शाखा लगाएगी AAP, संजय सिंह ने कहा

एक जुलाई से यूपी में तिरंगा शाखा लगाएगी AAP, संजय सिंह ने कहा

लखनऊ, 08 जून: नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी (आप) अब पूरे प्रदेश में तिरंगा शाखा का आयोजन करेगी। पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने मंगलवार को बताया कि छह माह में 10 हजार शाखाओं का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत एक जुलाई से होगी। शाखा में महापुरुषों की जीवनी पर चर्चा होगी। पहली शाखा में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के जीवन पर आधारित वीडियो दिखाया जाएगा, वहीं गंगा और गोमती नदी की सफाई व पौधरोपण अभियान में भी शाखा सदस्य श्रमदान करेंगे।

Aam Aadmi Party tiranga shakha MP Sanjay Singh Uttar Pradesh

उन्होंने कहा कि शाखाओं के आयोजन के लिए पांच लोगों की समन्वय समिति बनाई गई है। इसमें आशुतोष सेंगर, जनक प्रसाद, बृजलाल लोधी, संदीप कुमार और अभिषेक सुधीर शामिल हैं। यह कमेटी तय करेगी कि प्रदेश में तिरंगा शाखा को कैसे विस्तार दिया जाए। उन्होंने कहा कि तिरंगा शाखा की शुरुआत में सभी लोग तिरंगा सामने लगाकर शाखा में शामिल होंगे।

तिरंगे को नमन करने के बाद सबसे पहले संविधान की प्रस्तावना को शाखा प्रमुख के साथ सभी सदस्य दोहराएंगे। इसके बाद बाबा साहब के जीवन पर आधारित 10 मिनट का एक वीडियो दिखाया जाएगा। फिर बाबा साहब के जीवन पर चर्चा के साथ राष्ट्रीय, राज्य व स्थानीय मुद्दों पर क्षेत्र में रचनात्मक कार्यों के निर्माण का संकल्प लिया जाएगा। उन्होंने तिरंगा शाखा से जुड़ने के लिए हेल्पलाइन नंबर 8805328805 भी जारी किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+