आम आदमी पार्टी के नेता ने की एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग, जानें वजह
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब और दिल्ली की तर्ज पर चंडीगढ़ में एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग की है। चंडीगढ़ आप के सह प्रभारी व चंडीगढ़ के पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा ने इस मांग को लेकर पंजाब के राज्यपाल व चंडीढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित को पत्र लिखा है।आप नेता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। इसलिए यहां भ्रष्टाचार और भ्रष्ट अधिकारियों पर नकेल डालने के लिए हेल्पलाइन जारी होना चाहिए।

प्रदीप छाबड़ा ने प्रशासक को लिखे पत्र में कहा है कि वह केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के एक नागरिक के रूप में चंडीगढ़ के लोगों की इस बड़ी समस्या की ओर ध्यान आकर्षित कराना चाहते हैं। क्योंकि चंडीगढ़ में इन दिनों भ्रष्टाचार बड़े पैमाने पर फैला हुआ है। एक समय चंडीगढ़ प्रशासन एक कुशल प्रशासन जाना जाता था, लेकिन अब चंडीगढ़ बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हो रहा है। ऐसा लगता है कि जैसे अफसरों में भष्टाचार का सरताज बनने की होड़ लगी है।
आप ने भ्रष्टाचार को रोकने के लिए की कार्रवाई
छाबड़ा ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सकारात्मक कार्रवाई की है। इसके तहत एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है, जिस पर भ्रष्टाचार की बढ़ती बीमारी से त्रस्त लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर आवाज उठा सकते हैं। यह हेल्पलाइन बेहद प्रभावशाली परिणाम दे रही है।
विजिलेंस विभाग करे भ्रष्टाचार मामलों की जांच
प्रदीप छाबड़ा ने प्रशासक से मांग की है कि वह भी चंडीगढ़ में इसी तरह की पहल करें और यहां भी एक एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर जारी करें। यह कदम चंडीगढ़ प्रशासन में भी भ्रष्टाचार पर नियंत्रण रखने और चंडीगढ़ को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में बेहद कारगर होगा। छाबड़ा ने कहा कि इसके अलावा चंडीगढ़ में विजिलेंस विभाग को भी भ्रष्टाचार के अधिकतम मामलों का पता लगाने के लिए प्रोत्साहन दिया जाता है तो यह विभाग भी अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकता है। हालांकि चंडीगढ़ के प्रशासक ने यहां भ्रष्ट गतिविधियों के खिलाफ समय-समय पर सख्त जांच सुनिश्चित की है लेकिन पंजाब व दिल्ली में हुई कार्रवाई को देखते हुए एंटी करप्शन हेल्पलाइन और विजिलेंस विभाग की सक्रियता से भ्रष्टाचार के मामलों में बेहतर परिणाम आएंगे होंगे।












Click it and Unblock the Notifications