बंगाल में आम आदमी पार्टी कर रही नेटवर्क विस्तार, 20 जिलों में खुलेंगे कार्यालय
कोलकाता देशभर में अपनी सियासी जमीन मजबूत करने में जुटी आम आदमी पार्टी ने बंगाल में भी अपने संगठनात्मक नेटवर्क का विस्तार चुपचाप और धीमी गति से करना शुरू कर दिया है।
West Bengal News: देशभर में अपनी सियासी जमीन मजबूत करने में जुटी आम आदमी पार्टी (आप) ने बंगाल में भी अपने संगठनात्मक नेटवर्क का विस्तार चुपचाप और धीमी गति से करना शुरू कर दिया है। पार्टी ने राज्य में पार्टी कार्यालय खोलने के साथ-साथ सेमिनार और कार्यशालाओं का आयोजन शुरू कर दिया है।

AAP की योजना पर कार्य शुरू
दुर्गा पूजा से पहले कोलकाता में राज्य समिति के कार्यालय के उद्घाटन के साथ पार्टी ने राज्य में कार्यालयों को खोलने की प्रक्रिया शुरू की। इसके बाद पार्टी ने सोमवार को काली पूजा के अवसर पर कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना जिले में कार्यालय का उद्घाटन किया।
20 जिलों में खुलेंगे पार्टी कार्यालय
आप नेतृत्व की योजना बंगाल के कम से कम 20 जिलों में जिला पार्टी कार्यालय खोलने की है। नेतृत्व का दावा है कि उसने ब्लाक स्तरीय संगठनात्मक ढांचा विकसित किया है। वहीं, प्रदेश नेतृत्व जिलों में कार्यशालाओं और संगोष्ठियों पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है।
आदिवासी वोट बैंक पर फोकस
बंगाल में आम आदमी पार्टी योजनाबद्द तरीके से अपने नेटवर्क में विस्तार कर रही है। हाल ही में पार्टी ने पश्चिम बर्धमान जिले के दुगार्पुर में राज्य में आदिवासी आबादी पर एक सम्मेलन का आयोजन किया। इससे ये साफ हो गया कि पार्टी का राज्य में हर वर्ग को पर फोकस करने वाली है। शुरुआत निचले तबके यानी आदिवासी वोट बैंक से की गई है।












Click it and Unblock the Notifications