'आप' की सरकार का दावा- 2025 तक टीबी मुक्त हो जाएगा पंजाब
Punjab News in Hindi: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार टीबी-डेंगू जैसी बीमारियों से निपटने हेतु प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि, उनका सपना स्वस्थ पंजाब देखने का है। उन्होंने वादा किया कि, सूबा 2025 तक टीबी मुक्त हो जाएगा।

पंजाब की सत्तारूढ़ पार्टी आम आदमी पार्टी के ट्विटर हैंडिल पर मान सरकार की कार्ययोजना के बारे में बताया गया। सरकार की ओर से कहा गया कि, स्वास्थ्य विभाग पूरी तत्परता और निगरानी के साथ काम कर रहा है। बीते रोज स्वास्थ्य मंत्री ने भी यही कहा था कि, उनका सपना स्वस्थ सकुशल पंजाब का है। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता ने कहा कि, हमारा पंजाब 2025 तक टीबी मुक्त हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications