सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए AADHAR अनिवार्य नहीं: ओडिशा सरकार
ओडिशा सरकार ने मंगलवार को कहा कि आधार कार्ड के अभाव में स्कूल बच्चों के नामांकन से इनकार नहीं कर सकते। इसके लिए स्कूल और मास एजुकेशन (एसएमई) सचिव अश्वथी एस ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को पत्र लिखा है।
ओडिशा सरकार ने मंगलवार को कहा कि आधार कार्ड के अभाव में स्कूल बच्चों के नामांकन से इनकार नहीं कर सकते। इसके लिए स्कूल और मास एजुकेशन (एसएमई) सचिव अश्वथी एस ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को पत्र लिखा है।
सरकार स्कूल में दाखिले के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता खत्म करते हुए एसएमई सचिव ने अपने पत्र में लिखा कि विभाग ने पहले कहा था कि छात्रों का प्रवेश परेशानी मुक्त और सुचारू होना चाहिए और किसी भी स्थिति में, माता-पिता को अपने बच्चों के प्रवेश के दौरान असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। पत्र में आगे लिखा गया, "हालांकि, यह देखने में आया है कि कुछ स्कूल प्रधानाध्यापक विभिन्न कक्षाओं में अपने बच्चों के प्रवेश के लिए अभिभावकों पर आधार कार्ड जमा करने के लिए जोर दे रहे हैं। बच्चों को आधार कार्ड के साथ या उसके बिना स्कूलों में प्रवेश लेने की अनुमति दी जानी चाहिए।

सरकार ने कहा कि प्रवेश के लिए आधार अनिवार्य आवश्यकता नहीं है। छात्रों को उनकी प्रवेश प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जिले के विभिन्न कार्यालयों के साथ समन्वय करके आधार कार्ड प्राप्त करने की सुविधा दी जा सकती है। डीईओ को प्रधानाध्यापकों को इस बारे में सूचित करने के लिए कहा गया है।
राज्य के सभी स्कूलों में नए सत्र, यानी 2023-24 शैक्षणिक सत्र में बच्चों को राज्य के सभी स्कूलों में आधार के बिना भी दिया जा सकेगा। वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी पहले स्पष्ट किया था कि 2018 में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार, आधार के अभाव में बच्चों को उनके उचित लाभ या अधिकारों से वंचित नहीं किया जा सकता है। प्रधान ने कहा कि आधार के अभाव में किसी भी बच्चे को प्रवेश और अन्य सुविधाओं से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications