हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं में 48% की कमी, जल्द पूरा होगा 0 बर्निंग का टारगेट- जे पी दलाल
कृषि मंत्री ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल की मानसिकता किसानों को परेशान करने की है लेकिन दिल्ली में तो पूरे साल प्रदूषण रहता है।

हरियाणा के कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल ने कहा कि राज्य में पिछले साल अक्टूबर और जनवरी 2022 के बीच पराली जलाने के मामलों में इस साल इसी अवधि में 48 प्रतिशत की गिरावट आई है, साथ ही कहा कि मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने "ज़ीरो बर्निंग" टारगेट को प्राप्त करने के बारे में आश्वस्त हैं।
दलाल ने पराली जलाने के मामलों का बेहतरीन प्रबंधन, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए राज्य सरकार का दृष्टिकोण, क्यों उन्हें लगता है कि कांग्रेस एक "डूबता जहाज" है और आगामी साल में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए तैयारी के बारे में विस्तार से बातचीत की।
मंत्री, विशेष रूप से, भिवानी जिले के लोहारू से भाजपा विधायक हैं, जहां पिछले महीने गौ रक्षकों द्वारा कथित तौर पर मारे गए दो मुस्लिम पुरुषों के जले हुए शव पाए गए थे। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि न तो मृतक और न ही आरोपी उनके क्षेत्र के रहने वाले हैं, ये उनके क्षेत्र को बदनाम करने की एक साजिश है और दोषियों को "कड़ी से कड़ी सजा" दी जानी चाहिए।
'पराली के मामलों में 48% गिरावट '
हर साल अक्टूबर-नवंबर में दिल्ली-एनसीआर में होने वाले प्रदूषण में पराली का बहुत अधिक योगदान होता है। हालांकि, इस साल राज्य ने इन मामलों के प्रबंधन में बेहतर भूमिका निभाई है।
पराली जलाने के मुद्दे पर, मंत्री ने कहा कि ये सच है कि पराली से प्रदूषण बढ़ता है, लेकिन "दिल्ली में डस्ट, इंडस्ट्री और स्थानीय समस्याओं के कारण भी प्रदूषण होता है।
कृषि मंत्री ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल की मानसिकता किसानों को परेशान करने की है, लेकिन दिल्ली में तो पूरे साल प्रदूषण रहता है। उन्होंने कहा, "सरकारों पर इल्ज़ाम लगाना आसान है। चूंकि पंजाब में भी उनकी सरकार है इसलिए इस साल उन्होंने किसानों को नहीं बल्कि हरियाणा सरकार पर आरोप लगाया है।"
मंत्री ने कहा, "अक्टूबर 2022 और जनवरी 2023 के बीच पराली के मामलों में 48 प्रतिशत की कमी आई है। राज्य में पराली के मामले 6800 से घटकर 3800 पर आ गए, जबकि पंजाब में ये आंकड़ा 50 हज़ार से अधिक रहा था।"
दलाल ने कहा कि राज्य सरकार किसानों से 2,500 रुपये प्रति क्विंटल की निश्चित कीमत पर पराली खरीद रही है।
उन्होंने कहा, "किसान के पास फसल बोने के लिए समय कम होता है. उसे धान काटते ही गेहूं बोना होता है, लेकिन पराली को उचित मूल्य पर अगर सरकार खरीद लेगी तो किसान इसे नहीं जलाएंगे।"












Click it and Unblock the Notifications