Vivah Muhurat 2025 Full list in Hindi: साल 2025 में लगन के लिए अच्छा, यहां देखें विवाह के शुभ मुहूर्त
Vivah Muhurat 2025 full list in Hindi ( विवाह मुहूर्त 2025): विवाह भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण संस्कार है। यह केवल दो व्यक्तियों के बीच संबंध का नहीं, बल्कि दो परिवारों के बीच का गठबंधन है। इसलिए हर कोई चाहता है कि शादी हमेशा शुभ मुहूर्त में हो जिससे पति-पत्नी का दांपत्य जीवन खुशिय़ों से भरा हो।
ऐसा माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में किए गए विवाह से दांपत्य जीवन में सुख, समृद्धि और सौहार्द बना रहता है और इनका साथ सात जन्मों का होता है।

2025 के विवाह मुहूर्त (Vivah Muhurat 2025)
2025 में विवाह के लिए शुभ तिथियों की संख्या अधिक है, जिससे जोड़े और परिवार अपनी सुविधा के अनुसार तिथि चुन सकते हैं। जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में एक भी विवाह मुहूर्त नहीं है
- जनवरी 2025: 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 26, 27
- फरवरी 2025 : 2, 3, 6, 7, 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 23, 25
- मार्च 2025 : 1, 2, 6, 7, 12
- अप्रैल 2025: 14, 16, 18, 19, 20, 21, 25, 29, 30
- मई 2025: 1, 5, 6, 8, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 27, 28
- जून 2025: 2, 4, 5, 7 , 8
- नवंबर 2025: 2, 3, 6, 8, 12, 13, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 25, 30
- दिसंबर 2025 : 4, 5, 6
विवाह मुहूर्त का महत्व ( Vivah Muhurat 2025 Significance)
- शुभ मुहूर्त में विवाह करने से चंद्रमा, सूर्य और अन्य ग्रहों की सकारात्मक ऊर्जा दांपत्य जीवन में सुखद प्रभाव डालती है।
- शुभ मुहूर्त में विवाह करने से जीवनसाथी के बीच समर्पण, प्रेम और विश्वास बढ़ता है।
- शुभ समय में विवाह करने से परिवार में सुख-शांति और आर्थिक समृद्धि बनी रहती है।
- विष्टि, भद्रा, ग्रहण, और अशुभ योगों के प्रभाव को दूर रखने के लिए विवाह के लिए उचित मुहूर्त का चयन करना आवश्यक है।
खास बात
ये तिथियां सामान्य मुहूर्त हैं। व्यक्तिगत कुंडली और ग्रह स्थितियों के आधार पर मुहूर्त में बदलाव हो सकता है। इसलिए, विवाह की तिथि पंडित या ज्योतिषी से परामर्श के बाद तय करें।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications