Tulsi Vivah 2025 Kab Hai: तुलसी विवाह आज, क्या है पूजा विधि और शुभ मुहूर्त?
Tulsi Vivah 2025: हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का विशेष महत्व है। यह पर्व हर साल देवउठनी एकादशी के अगले दिन यानी कार्तिक शुक्ल द्वादशी को मनाया जाता है। इस दिन तुलसी माता का विवाह भगवान विष्णु के शालिग्राम रूप से किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी विवाह के साथ ही सोलह दिनों तक चलने वाले देवताओं के शयन का काल समाप्त हो जाता है और शुभ विवाह मुहूर्तों की शुरुआत होती है।
इस साल देवउठनी एकादशी 1 नवंबर को थी लेकिन तुलसी विवाह द्वादशी तिथि में किया जाता है इसलिए ये विवाह आज हो रहा है। इस बार द्वादशी तिथि 2 नवंबर, रविवार को सुबह 07 बजकर 31 मिनट से शुरू हुी है जो कि अगले दिन सुबह 05 बजकर 07 मिनट तक रहेगी। इस दौरान सच्चे मन से की गई पूजा पूरी तरह से फलदायी होगी।

शुभ मुहूर्त (Tulsi Vivah 2025)
- 2 नवंबर को 5:35 PM से 06:01 PM तक।
- अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:42 से दोपहर 12:26 मिनट तक
तुलसी विवाह पूजा विधि (Tulsi Vivah 2025 Puja Vidhi)
- तुलसी स्थल को साफ करके हल्दी, रोली, और रंगोली से सजाएं।
- तुलसी के पौधे को नई साड़ी, चूड़ियां, सिंदूर और आभूषणों से सजाएं।
- शालिग्राम भगवान को पीले वस्त्र और तुलसी माला पहनाएँ।
- तुलसी और शालिग्राम के बीच विवाह मंडप बनाकर फूलों से सजावट करें।
- तुलसी विवाह के मंत्रों के साथ तुलसी और शालिग्राम का कन्यादान, फेरे, और आरती करें।
- विवाह के बाद मिठाई, फल, और पंचामृत का प्रसाद बांटें।
तुलसी विवाह का महत्व (Significance of Tulsi Vivah 2025)
तुलसी विवाह का उल्लेख कई पुराणों में मिलता है। कथा के अनुसार, देवी तुलसी भगवान विष्णु की प्रिय हैं। उनके विवाह से संसार में समृद्धि, सौभाग्य और सुख का आगमन होता है। ऐसा माना जाता है कि जो कन्याएं या महिलाएं तुलसी विवाह करती हैं, उन्हें उत्तम वर की प्राप्ति होती है। जो लोग इस दिन तुलसी-शालिग्राम विवाह संपन्न कराते हैं, उन्हें संतान सुख, वैवाहिक सुख और पापों से मुक्ति मिलती है। तुलसी विवाह के साथ ही विवाह सीजन की शुरुआत होती है, इसलिए इसे शुभता का प्रतीक माना जाता है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications